Close Menu
Rashtra DarshanRashtra Darshan
    What's Hot

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 2
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Home»छत्तीसगढ़»जनपद उपाध्यक्ष कार्यालय के बाहर फायरिंग कांड: 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
    छत्तीसगढ़

    जनपद उपाध्यक्ष कार्यालय के बाहर फायरिंग कांड: 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

    Rashtra DarshanBy Rashtra Darshan10/30/2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads

    बिलासपुर : जिले के मस्तूरी क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए सनसनीखेज गोलीकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार हमलावरों ने जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह के निजी ऑफिस के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें उनके पास बैठे दो सहयोगी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस वारदात का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से देशी पिस्टल, कट्टा, मैगजीन और जिंदा कारतूस सहित कई सबूत बरामद किए हैं।

    जांच में पता चला कि यह हमला आपसी रंजिश, जमीन विवाद और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा था। कांग्रेस नेता नितेश सिंह और मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत के परिवारों के बीच जमीन की खरीद-बिक्री और क्षेत्र में प्रभाव को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के खिलाफ पहले भी मस्तूरी और सिविल लाइन थानों में प्रकरण दर्ज हो चुके हैं।

    ‘Montha’ तूफान का प्रकोप: 8 जिलों में Yellow Alert जारी, खेतों में फसल को भारी नुकसान का खतरा… कई ट्रेनें रद्द

    जानिए क्या है पूरा मामला

    मस्तूरी निवासी नितेश सिंह (प्रार्थी) और मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत के परिवार के बीच मस्तूरी क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री, अतिक्रमण और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों द्वारा पूर्व में मस्तूरी और सिविल लाइन थानों में एक-दूसरे के विरुद्ध अपराध दर्ज कराए जा चुके हैं। मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत ने नितेश सिंह, उनके परिवार और साथियों को जान से मारने की नीयत से अपने भाइयों और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। उसे पता था कि नितेश सिंह प्रतिदिन शाम को जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अपने साथियों के साथ बैठते हैं, जिसके चलते उनकी लगातार रेकी की गई।

    पहला हमला 25 अक्टूबर 2025 को करने की योजना बनाई गई थी, जो किसी कारणवश असफल रही। इसके बाद 28 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 6 बजे आरोपीगण दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे और मेन रोड, मस्तूरी में नितेश सिंह और उनके साथियों पर लगातार फायरिंग की। इस हमले में राजू सिंह और चंद्रभान सिंह गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी तारकेश्वर पाटले ने विश्वजीत अनंत को एक लाख रुपये नगद दिए थे, जिसे उसने अपने साथियों में बांटा था। इस संबंध में पुष्टि की जा रही है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच जारी है और सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    CG के युवाओं को बड़ी सौगात: 4708 शिक्षकों की भर्ती का आदेश जारी, मुख्यमंत्री साय ने की थी घोषणा

    बरामद हथियार और सामग्री

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और सामग्री बरामद की है। जब्त सामान में दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, पांच मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, तेरह खाली खोखे, दस बुलेट और पांच मोबाइल फोन शामिल हैं। ये सभी वस्तुएं घटना में प्रयुक्त होने की पुष्टि पुलिस ने की है, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

    Rashtra Darshan

    Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Previous Article‘Montha’ तूफान का प्रकोप: 8 जिलों में Yellow Alert जारी, खेतों में फसल को भारी नुकसान का खतरा… कई ट्रेनें रद्द
    Next Article Pahalgam Terror Attack: NIA चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में, पाकिस्तान के 3 आतंकी और एक संगठन का होगा खुलासा

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026
    छत्तीसगढ़

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    छत्तीसगढ़

    CG में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत, ड्राइवर ने शव को खाद के गड्ढे में दफनाया

    01/09/2026
    छत्तीसगढ़

    South Eastern Railway: टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 14 जनवरी तक रद्द, यात्रियों को होगी असुविधा

    01/09/2026
    छत्तीसगढ़

    CG Fraud Case: रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी से 5 लाख की ठगी, ट्रैफिक चालान का डर दिखाकर किया धोखाधड़ी

    01/09/2026
    Editors Picks

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026

    CG में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत, ड्राइवर ने शव को खाद के गड्ढे में दफनाया

    01/09/2026
    Latest Posts

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026

    Alok Kumar Srivastava
    Chief Editor

    📍 Address: 104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300
    📞 Mobile: +91 9044001880
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Latest Posts

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Jan    
    © 2026 Rashtra Darshan.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.