रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल को आज एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में पेश किया गया है. ईओडब्ल्यू ने चैतन्य बघेल को 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा.
CG Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की 13 दिन की EOW रिमांड खत्म, कोर्ट में पेश
बता दें कि ईओडब्ल्यू ने चैतन्य बघेल को 13 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की है. रिमांड खत्म होने पर आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. चैतन्य को 13 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. वहीं चैतन्य बघेल के बेल के लिए ईओडब्ल्यू कोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई है, जिस पर सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी.
CG News: कृषि और उद्यानिकी विश्वविद्यालयों में बड़ा फेरबदल, नए कुलसचिवों की नियुक्ति के आदेश जारी
भूपेश बघेल ने कोर्ट में बेटे चैतन्य से की मुलाकात
सुनवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कोर्ट पहुंचे और अपने बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात की. चैतन्य बघेल और वकील से कोर्ट के फैसलों की जानकारी ली.
बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि ईओडब्ल्यू ने आज चैतन्य बघेल को अदालत में पेश किया, क्योंकि उनकी रिमांड आज समाप्त हो गई थी. उन्हें 13 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. चैतन्य बघेल ने अपनी जमानत के लिए याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई आगामी 8 तारीख को होगी.
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

