Author: Rashtra Darshan

Rashtra Darshan

Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news website. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

Aaj Ka Rashifal 28 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 18 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 44 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज ऋषि पंचमी व्रत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल। मेष राशि आज का राशिफल (28 अगस्त 2025) आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप सबसे पहले पेंडिंग कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आपको अन्य कार्यों के लिए भी…

Read More

 दिनांक 22 एवं 23 अगस्त 2025 को कलिंगा विश्वविद्यालय और सेंटर फॉर एन्वायरमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सी ई ई डी) के तत्वावधान में आर्द्रभूमि बचाओ अभियान के अन्तर्गत दो दिवसीय गोष्ठी और कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें पद्मश्री समाजसेवी किसान और जल आंदोलन से जुड़े श्री उमाशंकर पाण्डेय मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर श्री अरूण कुमार पाण्डेय (आई एफ एस ) कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में श्री प्रभात मिश्रा समाजसेवी, श्री तुषार शर्मा स्टेट हेड छत्तीसगढ़ (सी ई ई डी ) गणमान्य सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यक्रम की…

Read More

रायपुर, 27 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर में राहत और बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य करे । मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि राहत शिविरों में ठहरे सभी लोगों को भोजन, चिकित्सा सुविधा और आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने प्रशासन को बाढ़ से प्रभावित गाँवों तक तुरंत…

Read More

रायपुर, 27 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान सियोल में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन (ATCA) के चेयरमैन श्री ली जे जेंग एवं वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। ATCA एक सशक्त औद्योगिक नेटवर्क है, जिसमें आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल क्षेत्र की 60 से अधिक प्रमुख कंपनियाँ शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने ATCA प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार निवेशकों के लिए एक अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने श्री ली जे जेंग और उनके साथ आए वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया कि वे अपने आगामी…

Read More

रायपुर, 26 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व सचिव एवं आपदा राहत आयुक्त श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले और बस्तर संभाग आयुक्त श्री डोमन सिंह से दूरभाष पर चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजस्व सचिव श्रीमती कंगाले ने मुख्यमंत्री को बताया कि दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा, दरभा और तोकापाल विकासखंडों में प्रशासन लगातार राहत कार्य संचालित कर…

Read More

रायपुर, 26 अगस्त 2025/- छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर खेल सुविधाओं में इजाफा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। खिलाड़ियों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सतत प्रयासरत है। इसी कड़ी में धमतरी और कुरूद में इंडोर बैडमिंटन हॉल / मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत खेल बुनियादी ढांचे का विस्तार और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार कई महत्त्वपूर्ण पहल कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खेलों को बढ़ावा देने के…

Read More

रायपुर, 26 अगस्त 2025/ रायपुर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश में आम जनता को शासन की योजनाओं और सेवाओं को घर के समीप पहुंचाने की दिशा में “सुशासन एक्सप्रेस” नाम से एक अभिनव और अनुकरणीय पहल शुरू की गई है, जो जनसमस्याओं के त्वरित निदान मॉडल के रूप में स्थापित हुई है। इसका शुभारंभ 29 मई को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत ग्राम भैंसा में आयोजित समाधान शिविर में किया था। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई इस पहल के माध्यम से हजारों ग्रामीणों को शासन की दो दर्जन से…

Read More

दुर्ग: जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. प्रेमिका से अवैध संबंध बनाने और मिलने-जुलने में उनका पति आड़े आ रहा था. इसके चलते युवक ने शराब पिलाकर प्रेमिका के पति की हत्या की थी. पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान सरस्वती नगर निवासी धनेश ठाकुर के रूप में हुई है. पत्नी अंजनी ठाकुर और पड़ोस में रहने वाले आशिक छोटू उर्फ हरपाल सिंह के बीच अवैध संबंध था. 22 अगस्त को हरपाल सिंह ने नगपुरा के आंवला बगीचा ले जाकर…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए बोली लगाने के लिए युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दावेदारी के लिये बोली जमा करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। IOA अगले 48 घंटे में प्रक्रिया पूरी कर सकता है। कॉमनवेल्थ गेम्स की आमसभा नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्लास्गो में मेजबान देश पर फैसला लेगी। कनाडा के वित्तीय कारणों से पीछे हटने के बाद भारत की मेजबानी की संभावना प्रबल हो गई है। कैबिनेट बैठक के बाद जारी PIB के बयान में कहा गया कि भारत की ओर…

Read More

बस्तर: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की सीमा के पास बुधवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच 8 घंटे तक मुठभेड़ चली. जवानों ने 3 महिला और 1 पुरुष नक्सली को ढेर कर बड़ी सफलता हासिल की है. मौके से एसएलआर, इंसास समेत चार हथियार भी बरामद किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, जवानों को गट्टा दलम, कंपनी नंबर 10 और गढ़चिरौली डिवीजन के अन्य माओवादी कोपरशी वन क्षेत्र (गढ़चिरौली-नारायणपुर बॉर्डर) में छिपे होने की गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली थी. इसके बाद तलाशी अभियान के लिए गढ़चिरौली पुलिस की C-60 यूनिट और CRPF की QAT टीम रवाना…

Read More