Close Menu
Rashtra DarshanRashtra Darshan
    What's Hot

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, March 6
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Home»Uncategorized»Aaj Ka Rashifal 28 August 2025: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु चमकाएंगे इन 3 राशियों का भाग्य, धन-धान्य की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Uncategorized

    Aaj Ka Rashifal 28 August 2025: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु चमकाएंगे इन 3 राशियों का भाग्य, धन-धान्य की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Rashtra DarshanBy Rashtra Darshan08/28/2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads

    Aaj Ka Rashifal 28 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 18 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 44 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज ऋषि पंचमी व्रत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल।

    मेष राशि आज का राशिफल (28 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप सबसे पहले पेंडिंग कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आपको अन्य कार्यों के लिए भी समय मिल सके। आज आप नया वाहन लेने का विचार करेंगे और इसके बारें में आप बड़े भाई से बात कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आप लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे। आज आप ऑफिस में सहकर्मियों की मदद करेंगे, जिससे सभी आपका सम्मान करेंगे। इस राशि के छात्र आज किसी एंट्रेस एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं।

    • शुभ अंक- सफेद
    • शुभ रंग- 09

    वृषभ राशि आज का राशिफल (28 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज व्यापारिक दृष्टि से आपका दिन सही रहेगा और आपके व्यावसयिक रिश्ते मजबूत बने रहेंगे। आज ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि की महिलाएं आज किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकती है, जिसमें साथी से सपोर्ट मिलेगा। आज लम्बे समय बाद किसी दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा , लेकिन आप अपने खान – पान पर विशेष ध्यान दें।

    • शुभ अंक- काला
    • शुभ रंग- 07

    मिथुन राशि आज का राशिफल (28 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के चांसेस हैं, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें। आज ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा है, आज आपके निवेश से सम्बंधित सभी मामलें सुलझ जायेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

    • शुभ अंक- हरा
    • शुभ रंग- 05

    कर्क राशि आज का राशिफल (28 अगस्त 2025)

    आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाकर आप आगे बढ़ सकते हैं। आज आप जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें। आज आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नये-नये आडियाज आते रहेंगे, जो आपको तरक्की के रास्ते पर ले जायेंगें। इस राशि के सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्ति आज ऊँचा पद व प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    • शुभ अंक- लाल
    • शुभ रंग- 04

    सिंह राशि आज का राशिफल (28 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी कारोबारी गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी और आपको अच्छा धन लाभ भी होगा। इस राशि के छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिये जाना चाहते हैं, तो आप किसी समझदार व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरुरत है, किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिये, इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी।

    • शुभ अंक- समुद्री-हरा
    • शुभ रंग- 01

    कन्या राशि आज का राशिफल (28 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आपके बिगड़े काम बनेगें और आपको नए कार्यों में भी सफलता मिलेगी। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज किसी काम में आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आज आप दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है, बदलते मौसम में आपको ध्यान रखना होगा।

    • शुभ अंक- पिंक
    • शुभ रंग- 08

    तुला राशि आज का राशिफल (28 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात नए व्यक्तियों से होगी , जिनसे मिलकर आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप कुछ ऐसा करेंगें , जिससे घर के सभी सदस्य आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के बिजनेस से जुड़े व्यक्ति आज डबल मुनाफा कमायेंगे। आज आपके ऑफिस में किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेकर मीटिंग होगी , जिसमें आप अपने विचारों को शामिल करेंगे। आज लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर कर सकते हैं, आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

    • शुभ अंक- इंडिगो
    • शुभ रंग- 06

    वृश्चिक राशि आज का राशिफल (28 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज किसी काम में आपको मनमुताबिक परिणाम हासिल होंगे। यदि आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। आज आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जायेंगें और उन्हें कुछ गिफ्ट भी देंगें। आज आपकी रूचि रचनात्मक कार्यों में रहेगी , आप घर को डेकोरेट करेंगे जिससे घर की शोभा बढ़ जाएगी। इस राशि के स्पोर्ट्स खेलने वाले स्टूडेंट्स को आज कोच से कुछ नया सीखने को मिलेगा।

    • शुभ अंक- नारंगी
    • शुभ रंग- 03

    धनु राशि आज का राशिफल (28 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप दूसरों से हटकर कुछ अलग करने का प्रयास करेंगें , जिसमें आपको पिता का साथ मिलेगा। इस राशि के सामाजिक कार्यों से जुड़े व्यक्ति को आज संस्था के द्वारा सम्मानित किया जायेगा। आज किसी की मदद से आपका रुका हुआ सरकारी काम बन जायेगा ,जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ बैठकर किसी विषय के ऊपर चर्चा करेंगे, जिससे आपको उसका समाधान मिल जायेगा।

    • शुभ अंक- ग्रे
    • शुभ रंग- 01

    मकर राशि आज का राशिफल (28 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए मिली –जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने से पहले मार्केट का एनालिसिस जरूर करें। इस राशि के थोक विक्रेताओं को आज किसी कम्पनी से बड़ा आर्डर मिलने की संभावना बन रही हैं। आज आप पैतृक सम्पत्ति को लेकर चल रहे मामलें में किसी वकील की राय ले सकतें हैं। आज आपके घर पर मित्रों का आगमन होगा और आप उनसे अपने मन की बात को शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा।

    • शुभ अंक- महरून
    • शुभ रंग- 06

    कुंभ राशि आज का राशिफल (28 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने पुराने कामों में आगे बढ़ते हुए , नए कार्यों का भी शेड्यूल बनायेंगे। आज समाज से जुडे कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है, आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामाजिक संगठन से भी जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में आपके काम करने के तरीके को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे और जूनियर भी आपसे सीखने का प्रयास करेंगे। इस राशि की महिलाएं आज घर से ही किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, जिसमें वो अपने साथ – साथ अन्य महिलाओं को भी शामिल करेंगी।

    • शुभ अंक- भूरा
    • शुभ रंग- 07

    मीन राशि आज का राशिफल (28 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप रियल स्टेट में निवेश करने का मन बनायेंगे और किसी बड़े ग्रुप के साथ जुड़कर काम करेंगे। आज आप बच्चों के भविष्य को लेकर कोई योजना बनायेंगे, जिसके माध्यम से उनके करियर में तरक्की होगी। आज आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आपका मन शांत होगा। आज नेटवर्क मार्केटिंग में आपसे नए क्लाइंट जुडेंगें और किसी प्रोडक्ट को लाँच करने के लिए भी दिन अच्छा है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    • शुभ अंक- गोल्डन
    • शुभ रंग- 01
    Rashtra Darshan

    Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news website. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Previous Articleकलिंगा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय सेव वेंटलेंड मुहिम पर कार्यशाला का सफल आयोजन
    Next Article CG News : 3 माह का राशन जिन्हें नहीं मिला, उनके लिए फिर पोर्टल खोलने की तैयारी, ले सकेंगे चावल

    Related Posts

    Uncategorized

    CG News: न्यायधानी में आग का कहर, नीरज ट्रेडर्स गोदाम और जैन प्लाजा में भड़की आग, लाखों का नुकसान

    12/27/2025
    Uncategorized

    Bijapur Naxalites Encounter: सुरक्षा बलों ने 12 नक्सलियों को ढेर किया, 3 जवान शहीद

    12/04/2025
    Uncategorized

    Chhattisgarh News: महिला बाउंसरों की युवक पर बर्बर पिटाई, प्रमोशन के विवाद में सनसनीखेज घटना

    10/12/2025
    Uncategorized

    CG News : अश्लील वीडियो दिखाकर छात्रों को नकल के लिए उकसाया, हॉस्टल अधीक्षक पर गिरी गाज

    09/19/2025
    Uncategorized

    नहर किनारे हादसा: रिवर्स लेते समय पलटी जेसीबी, तेज बहाव में बहे दो लोग

    09/19/2025
    Uncategorized

    04 September Horoscope : इस राशि के जातकों को निवेश से मिलेगा लाभ, धन लाभ के मिल रहे संकेत …

    09/04/2025
    Editors Picks

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026

    CG में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत, ड्राइवर ने शव को खाद के गड्ढे में दफनाया

    01/09/2026
    Latest Posts

    CG News: न्यायधानी में आग का कहर, नीरज ट्रेडर्स गोदाम और जैन प्लाजा में भड़की आग, लाखों का नुकसान

    12/27/2025

    Bijapur Naxalites Encounter: सुरक्षा बलों ने 12 नक्सलियों को ढेर किया, 3 जवान शहीद

    12/04/2025

    Chhattisgarh News: महिला बाउंसरों की युवक पर बर्बर पिटाई, प्रमोशन के विवाद में सनसनीखेज घटना

    10/12/2025

    Alok Kumar Srivastava
    Chief Editor

    📍 Address: 104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300
    📞 Mobile: +91 9044001880
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Latest Posts

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Jan    
    © 2026 Rashtra Darshan.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.