Author: Rashtra Darshan

Rashtra Darshan

Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर में आज एक बार फिर से नक्सलियों का असली और कायर चेहरा देखने को मिला. मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा जंगल में माओवादियों के द्वारा ही लगाए गए IED विस्फोट में एक महिला माओवादी गंभीर रूप से घायल हो गई. विस्फोट के बाद महिला के अन्य नक्सली साथी उसका हथियार लेकर मौके से भाग निकले और घायल महिला को जंगल में ही तड़पता छोड़ दिया. पिकनिक के दौरान एनीकेट डैम में बड़ा हादसा, डूबते भाई को बचाने उतरा छोटा भाई भी लापता जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को…

Read More

कोरबा: राताखार एनीकेट डैम में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने बड़े भाई को डूबने से बचाने के लिए पानी में कूदा था। घटना के बाद से पवन सिंह नामक युवक लापता है, जिसकी तलाश नगर सेना की टीम कर रही है। यह घटना तब हुई जब पवन सिंह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने डैम पर गया था। राजधानी में सनसनी: अज्ञात लुटेरों ने सर्राफा कारोबारी को बंधक बनाकर की लाखों की लूट नहाने के दौरान उसका बड़ा भाई श्याम सिंह डूबने लगा। श्याम को बचाने के लिए पवन ने डैम में छलांग लगा दी। श्याम…

Read More

रायपुर: राजधानी रायपुर में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी के हाथ-पैर बांधकर उसके पास रखे लगभग 86 किलो चांदी के आभूषण लूट लिए। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। CG CRIME: घरेलू झगड़े ने लिया जानलेवा मोड़, छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की यह मामला सदर बाजार स्थित जैन मंदिर के पीछे महावीर भवन के बाजू राजधानी पैलेस का है। बदमाशों ने व्यापारी को बेहोश करने के लिए कोई संदिग्ध वस्तु सुंघाई, फिर 86 किलो चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे…

Read More

सरगुजा: ज़िले के सीतापुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की बेरहमी से डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटना ग्राम बटईकेला में हुई जिसके कारण अब पूरे इलाके में दहशत और हैरानी का माहौल है। महतारी वंदन की 20वीं किस्त जारी: अमित शाह ने जगदलपुर से मुख्यमंत्री बस सेवा का किया शुभारंभ जानकारी के मुताबिक, परिजनों के बीच किसी घरेलू बात को लेकर झगड़ा हुआ था। धीरे-धीरे कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसा में बदल गया। गुस्से में छोटे…

Read More

जगदलपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर हैं। शाह लालबाग मैदान में सभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री बस सेवा की शुरुआत की। 250 गांव कवर होंगे। इसके लिए 34 रूट का चयन किया गया है। इससे पहले शाह ने सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार की पारंपरिक रस्म निभाई। यहां वे मंत्री मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबरीन समुदायों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर और उनकी समस्याएं सुनीं। बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव के अनुसार, अमित शाह देश के पहले ऐसे गृहमंत्री हैं, जो मुरिया दरबार में…

Read More

रायगढ़: दशहरा पर्व पर कार्यक्रम से देर रात घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की खड़े टाटा अल्ट्रा ट्रक से टकराकर मौत हो गई. शवों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस में युवक नरेश भी सवार था. जिसकी कुछ देर बाद ही सड़क किनारे लाश मिली. इस घटना को लेकर परिजनों और गांव वालों में रोष है. उन्होंने थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की. साथ ही मामले में डॉयल 112 की लापरवाही मिलने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है. पूरा मामल मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है. CG में दुर्गा विसर्जन के दौरान बवाल:…

Read More

अंबिकापुर: सोनवाही गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ युवकों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और उनके भाई पर हमला बोल दिया। इस हिंसक घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दिया। परंपरागत त्यौहार की ख़ुशी और उल्लास के बीच उठे इस राजनीतिक संघर्ष ने लोगों के दिलों में चिंता की लहर दौड़ा दी है। घायल नेताओं को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: ओयो होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, निगम ने तत्काल किया सील अंबिकापुर के सोनवाही गांव में…

Read More

बिलासपुर : सरकंडा के बहतराई रोड स्थित एक मकान में ओयो होटल का संचालन किया जा रहा था, जिसके खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। इसमे आवासीय परिसर का व्यवसायिक उपयोग करने का आरोप लगाते हुए मकान को सील कर दिया गया है। मालूम हो कि मोहल्लेवासियों ने भी इसकी शिकायत जिला प्रशासन व नगर निगम से की थी, जिसमे बताया गया था कि इस मकान में ओयो होटल के आड़ संदिग्ध गतिविधियों का संचालन हो रहा है। अमित शाह ने दंतेश्वरी मंदिर में किए दर्शन, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगे शामिल जानकारी के अनुसार इस मकान…

Read More

दंतेवाड़ा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। इसके बाद वे सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार की रस्म में शामिल होंगे। फिर लाल बाग मैदान में स्वदेशी मेला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां आम जनता को संबोधित करेंगे। केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा? बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव के मुताबिक, अमित शाह देश के पहले ऐसे गृहमंत्री हैं, जो बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शिरकत करने यहां आ रहे हैं। हालांकि, इससे पहले तक राज्य…

Read More

नई दिल्ली: कफ सिरप को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक परामर्श जारी कर निर्देश दिया है। इसमें कहा गया कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी और सर्दी की दवाइयां नहीं दी जाएं। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) द्वारा जारी यह परामर्श मध्य प्रदेश में कथित तौर पर दूषित कफ सिरप के कारण बच्चों की मौतों की खबरों के बीच आई है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पाया कि मध्य प्रदेश में परीक्षण किए गए किसी भी सिरप के नमूने में डायथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) या एथिलीन ग्लाइकॉल (EG) नहीं था।…

Read More