Author: Rashtra Darshan
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
सूरजपुर : उफनती नदी पार करने के दौरान नाव डूबने की घटना सामने आई है, जिसमें दूसरे नाव में बैठे लोगों के साथ ग्रामीणों ने जान पर खेलकर नदी में गिरे सवारों की जान बचाई. पूरी घटना का वीडियो सामने आया है. CG Road Accident: पुल पर खड़ा युवक हादसे का शिकार, सीमेंट लोड ट्रक ने कुचला मामला जिले के ओड़गी ब्लॉक के दूरस्थ गांव सौहार गांव का बताया जा रहा है. इसमें एक साथ दो डोंगी नुमा नाव में ग्रामीणों को नदी पार कराया जा रहा है, लेकिन नदी में पानी की धार तेज होने की वजह से डोंगी…
कोरबा: तुमान कटघोरा-पेंड्रा रोड पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शनिवार (4 अक्टूबर) को बरबसपुर जटाशंकरी नदी के पुल पर रेलिंग के पास खड़े संदीप यादव को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। मामला जटगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, संदीप यादव (24 साल) पुल की रेलिंग पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। CG NEWS: अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, टेमरी में मकान ध्वस्त इसी दौरान एक सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पुल…
रायपुर: अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से एक और बड़ी कार्रवाई की है. टेमरी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसके आधार पर ग्राम टेमरी में अवैध निर्माण के खिलाफ राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और NRDA ने मिलकर कार्रवाई की. इस दौरान अवैध जमीन पर बन रहे कई मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया. CG CRIME: चाकू मारकर युवक की हत्या, पुराने तहसील भवन में मिला शव; CCTV फुटेज की जांच जारी SDM नंद कुमार…
जगदलपुर में पुराने तहसील कार्यालय में एक युवक का शव मिला है। घटनास्थल को देखने के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया है। वहीं, घटनास्थल में खून के धब्बे के साथ ही पैरों के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। Cough Syrup: छत्तीसगढ़ में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर लगा प्रतिबंध जानकारी के मुताबिक, पुराने तहसील कार्यालय में 2 गुटों में अज्ञात कारणों के चलते झगड़ा हुआ, जिसमें एक युवक के ऊपर चाकू से हमला किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। विवाद क्यों हुआ,…
रायपुर: कोल्ड्रिफ कफ सिरप को लेकर पूरे देश में दहशत का माहौल है. इस सिरप को पीने से राजस्थान और मध्यप्रदेश में 12 बच्चों की मौत हो गई है. मध्यप्रदेश और तमिलनाडु में यह सिरप बैन कर दी गई है, वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिरप के नमूने लेकर जांच करवा रही है. इस सिरप की निर्माता कंपनी तमिलनाडु कांचीपुरम स्थित श्रीसन फार्मा है. CG NEWS: चांदी कारोबारी का झूठ बेनकाब; 1.29 करोड़ की लूट की गढ़ी कहानी 24 घंटे में झूठ का पर्दाफाश इसकी जांच में अत्याधिक मात्रा में डाइएथिलीन ग्लाइकॉल ( डीईजी) पाई गई है. राज्य शासन के स्वास्थ्य…
रायपुर: मोबाइल और सीसीटीवी के जमाने में लोग अगर सोचते हैं कि झूठी कहानी बनाकर बच जाएंगे, तो गलत है. ऐसा ही कुछ चांदी के कारोबारी राहुल गोयल के साथ हुआ, जिन्होंने 1.29 करोड़ कीमत की चांदी की लूट की कहानी तो रच डाली, लेकिन 24 घंटे नहीं बीते कि झूठ का पर्दाफाश हो गया. 150 करोड़ का जमीन घोटाला: रसूखदारों और अफसरों की मिलीभगत से चरागाह की जमीन को बनाया करोड़ों का सौदा दरअसल, आरोपी राहुल जुए सट्टे में तगड़ी रकम गंवा चुका था. वह चांदी के कारोबार में ब्रोकर था. वह आगरा से चांदी का जेवर का ऑर्डर लेकर…
रायपुर: रसूखदारों को नियम-कायदों पर जरा भी भरोसा नहीं होता है. वो तो इसे अपनी मनमर्जी तो तोड़-मरोड़ लेते हैं. इसका ताजा उदाहरण राजधानी रायपुर में ही देखने को मिला है, जहां रसूखदारों से अधिकारियों से मिलीभगत कर राज्य गठन के बाद के सबसे बड़े जमीन घोटाले को अंजाम दिया है. CG Religious Conversion: राजधानी में धर्म परिवर्तन पर बवाल, पुलिस ने छह लोगों को लिया हिरासत में जमीन की कीमत 150 करोड़ रुपए बताई जा रही है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जमीन घोटाले को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया. सबसे पहले घास और चराई जमीन को…
CG Religious Conversion: रायपुर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के परशुराम नगर में धर्म परिवर्तन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ. एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में अपराध दर्ज किया है. महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी भांजा बहू का उपचार करने के नाम पर कुछ लोगों ने उसका ब्रेनवाश कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की है. महिला ने बहू के माध्यम से उन पर भी धर्म परिवर्तन करने दबाव बनाने का आरोप लगाया है. Aaj Ka Rashifal 5 अक्टूबर 2025:…
Aaj Ka Rashifal 5 अक्टूबर 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 2 मिनट से कल सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल। अमित शाह व CM विष्णुदेव साय ने मां दंतेश्वरी से मांगी प्रदेश और देश की…
रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उन्होंने मां दंतेश्वरी से देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. CG Naxal News: कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर में IED विस्फोट, महिला माओवादी गंभीर रूप से घायल; साथी छोड़कर भागे इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज…
