रायपुर : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली, मुंबई और भोपाल के लिए 26 अक्टूबर से इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट चलेगी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा विंटर सीजन के लिए इसका शेड्यूल जारी किया गया है। यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह 10:15 बजे उड़ान भरने के बाद दोपहर 12:15 रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद रायपुर से 12:45 बजे उड़ान भरने के बाद 2.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। विमानन कंपनी द्वारा सभी ट्रैवल्स संचालकों को इसकी सूचना जारी कर टिकटों की बुकिंग करने कहा है।
ट्रैवल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टाफी) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमन जादवानी ने बताया कि दिल्ली के लिए इस समय 6 फ्लाइटों का संचालन किया जा रहा है। इसमें 4 इंडिगो, 2 एयर इंडिया की फ्लाइट रायपुर और दिल्ली के बीच चलती है। 26 अक्टूबर से 7वीं फ्लाइट उड़ान भरेगी। मुंबई और भोपाल के लिए नई फ्लाइट का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। इसका शेड्यूल तय नहीं होने के कारण फिलहाल इसकी घोषणा नहीं की गई है।
बता दें कि इस समय रायपुर से मुंबई के बीच 3 और भोपाल के लिए एक फ्लाइट का संचालन किया जाता है, इसमें से भोेपाल फ्लाइट पहले सप्ताह में 3 दिन चलती थी। जिसका विस्तार कर 20 सितंबर से रोजाना किया गया है।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की लगातार बढ़ रही संख्या और 26 अक्टूबर 2025 से 28 मार्च 2026 तक विंटर सीजन रहता है। इसे देखते हुए रायपुर के लिए अतिरिक्त फ्लाइट शुरू की गई है। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि हवाई यात्रियों का सर्वाधिक आवागमन विंटर सीजन के दौरान होता है। इसे देखते हुए मेंटनेंस और शेड्यूल तय करने के बाद नई फ्लाइटें शुरू होती है। बता दें कि इस समय रायपुर से विभिन्न शहरों के लिए रोजाना 6000-7000 यात्री सफर कर रहे है।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

