बलरामपुर: धनवार आरटीओ चेक पोस्ट में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ अज्ञात लोग अचानक वहां पहुंचे और आरटीओ चेक पोस्ट प्रभारी तथा उनके निजी चालक पर हमला कर दिया. हमलावरों ने गाली-गलौज के साथ मारपीट की और चेक पोस्ट में तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की.
रायपुर एयरपोर्ट से अब दिल्ली, मुंबई और भोपाल के लिए नई फ्लाइट, DGCA ने जारी किया विंटर शेड्यूल
जानकारी के अनुसार, चेक पोस्ट में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर सिद्धार्थ पटेल ने बताया कि करीब सात से आठ लोग बिना किसी विवाद के अचानक पहुंचे और हमला कर दिया. आरोपियों ने लोहे के कड़े से वार किया, जिससे उन्हें चोटें भी आईं.
सूचना मिलने पर बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. पुलिस ने एक नाबालिग सहित सात अन्य आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
CG NEWS: मेमू ट्रेन में हादसा, यात्री के गिरने से हड़कंप…
घटना के बाद आरटीओ विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है. वहीं, बसंतपुर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश देना शुरू कर दिया है.
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

