Close Menu
Rashtra DarshanRashtra Darshan
    What's Hot

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 4
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Home»छत्तीसगढ़»CG NEWS : सपना चौधरी के शो में हंगामा… रात में दरवाज़ा तोड़ने की कोशिश, सपना चौधरी और टीम सुरक्षित, पुलिस ने की कार्रवाई
    छत्तीसगढ़

    CG NEWS : सपना चौधरी के शो में हंगामा… रात में दरवाज़ा तोड़ने की कोशिश, सपना चौधरी और टीम सुरक्षित, पुलिस ने की कार्रवाई

    Rashtra DarshanBy Rashtra Darshan10/13/2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads

    कोरबा:  मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का पहली बार ऊर्जा की नगरी कोरबा में आना हुआ और पहली बार में ही उन्होंने काफी कुछ कड़वा अनुभव किया। कड़वे अनुभव के साथ वह और उनकी पूरी टीम पुलिस की सुरक्षा के साए में जान बचाकर यहां से जा सके।

    सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन: स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव और भाजपा नेता के खिलाफ FIR दर्ज

    सपना चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के बाद जब रात में वह अपने कमरे में सो रही थी तब बाहर उपरोक्त चार लोगों के द्वारा कमरे में लात मार कर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया। गाली गलौज करने के साथ गोली मारने की धमकी दी गई। सपना चौधरी के मुताबिक उनकी टीम के साथ झगड़ा और मारपीट भी किया गया और लोगों को उकसाया भी गया एवं भीड़ इकट्ठी की गई।उनकी और उनकी पूरी टीम की जान इस घटनाक्रम में जा सकती थी, अगर जश्न रिसोर्ट के मालिक कारणदीप ने उन्हें मदद नहीं की होती और समय पर वहां पुलिस की टीम नहीं पहुंचती।

    मारपीट और लूटपाट की लिखाई रिपोर्ट

    इस मामले में जश्न रिसोर्ट के मालिक करणदीप के द्वारा उपरोक्त चारों लोगों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिस पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि उपरोक्त चार लोगों के द्वारा सपना चौधरी के लोगों से कार्यक्रम के लिए ज्यादा पैसा लेने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज कर मारपीट की गई और जब इन्हें मना किया गया तो जश्न रिसोर्ट में तोड़फोड़ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा का dvr अपने साथ ले गए और ₹10000 भी नगद लूट लिए। सात लाख रुपए का नुकसान होना बताया है। साथ ही करणदीप ने अपने भाई व स्टाफ के साथ मारपीट करने की भी रिपोर्ट इन लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई है।

    एक घण्टे में ही निपट गया कार्यक्रम

    इसके पहले उनका लगभग ढाई घंटे का कार्यक्रम बमुश्किल 1 घंटे ही चल सका। कार्यक्रम के दौरान जहां अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिला वहीं हुल्लड़बाजी भी होती रही,हालांकि ऐसे कार्यक्रमों में हुल्लड़ ना हो,यह सम्भव भी नहीं। एक वक्त तो ऐसा आया जब स्टेज पर पैसे फेंकने को लेकर सपना चौधरी नाराज हो गईं। वह स्टेज से इधर-उधर भटकने वाले लोगों को दर्शक दीर्घा में बैठने की अपील में करती नजर आई तो वहीं उनके स्टेज पर चढ़ने के लिए भी लोग प्रयास करते नजर आए। ऐसी अव्यवस्थाओं और बदतमीजियों के बीच सपना चौधरी ने अपना परफॉर्मेंस तीन-चार गानों पर दिया और इसके बाद कार्यक्रम खत्म हो गया।

    इधर,हंगामे के बाद देर रात दोनों पक्ष थाना पहुंच गए और दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इस मामले में सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि जश्न रिसोर्ट में हुए घटनाक्रम को लेकर काउंटर केस दर्ज किया गया है किंतु इसकी विस्तृत जानकारी बाद में देने की बात उन्होंने कही।

    CM साय ने सभी SP को दिए सख्त निर्देश, महिला-किशोरी मामलों में तत्काल और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करें

    ऊर्जावान लोगों की नगरी….!

    ऊर्जाधानी में हुए इस पहले इवेंट में काफी ऊर्जावान लोग जुटे जो अधिकतर धनाढ्य से शामिल रहे। कोरबा के अलावा आसपास के क्षेत्र सहित बिलासपुर, जांजगीर-चाम्पा से भी लोग पास खरीद कर कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। कहने को तो VIP इवेंट था लेकिन जिस तरह से ऊर्जावान लोगों ने इस कार्यक्रम की दुर्गति कर दी और अव्यवस्था देखने को मिली तथा कार्यक्रम के बाद अपनी मनमानी करने को लेकर दबाव डालते रहे, उससे न सिर्फ कोरबा बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य में भी ऐसी लोक कला, संस्कृति का एक तरह से अपमान हुआ है/छवि खराब हुई है। पुलिस के एक अधिकारी की मानें तो उनके द्वारा इस तरह के आयोजन करने को लेकर अपनी तरफ से कई बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने का आग्रह किया गया था किंतु इसके बावजूद सक्षम अधिकारी की प्रशासनिक अनुमति इस आयोजन को लेकर प्राप्त हुई। आयोजन बेहतर हो सकता था लेकिन सारा कार्यक्रम अव्यवस्थाओं व बदतमीजी की भेंट चढ़ गया और बाद में तो मामला थाना तक भी पहुंच गया। कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे कई लोगों सहित शहरवासी भी ऐसे आयोजन के औचित्य पर सवाल उठा रहे हैं।

    Rashtra Darshan

    Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Previous Articleसड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन: स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव और भाजपा नेता के खिलाफ FIR दर्ज
    Next Article मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सली: पखांजुर में शादी के बंधन में बंधे, हिंसा छोड़ अपनाई नई जिंदगी

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026
    छत्तीसगढ़

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    छत्तीसगढ़

    CG में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत, ड्राइवर ने शव को खाद के गड्ढे में दफनाया

    01/09/2026
    छत्तीसगढ़

    South Eastern Railway: टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 14 जनवरी तक रद्द, यात्रियों को होगी असुविधा

    01/09/2026
    छत्तीसगढ़

    CG Fraud Case: रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी से 5 लाख की ठगी, ट्रैफिक चालान का डर दिखाकर किया धोखाधड़ी

    01/09/2026
    Editors Picks

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026

    CG में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत, ड्राइवर ने शव को खाद के गड्ढे में दफनाया

    01/09/2026
    Latest Posts

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026

    Alok Kumar Srivastava
    Chief Editor

    📍 Address: 104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300
    📞 Mobile: +91 9044001880
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Latest Posts

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Jan    
    © 2026 Rashtra Darshan.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.