Aaj Ka Rashifal 12th Oct 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 55 मिनट तक वरियान योग रहेगा, उसके बाद परिध योग लग जायेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 37 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलापा आज स्कन्द षष्ठी व्रत है। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल, जिसमें आज के लिए आपका शुभ रंग और लकी नंबर भी बताया जा रहा है।
Chhattisgarh : पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा, बच्चे को चोरी करने की कोशिश विफल
मेष राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता के प्रबल योग बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। अपनों का साथ होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। खुशहाल जीवन रहेगा। शब्दों के माध्यम से किसी का भी दिल जीत लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। सौम्यता के प्रतीक। आकर्षण के केंद्र। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होगी। लोग ववाही करेंगे आपकी। बहुत अच्छा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगा। लेकिन खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का प्रबल और सुखद योग बनेगा। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ होगी। कोर्ट कचहरी में लाभ। अत्यंत शुभकारी। पिता के स्वास्थ्य में अच्छी स्थिति होगी। पिता का साथ होगा। पैतृक संपत्ति अच्छी स्थिति होगी। बहुत अच्छा। शुभ संकेत। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि- यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। भाग्यवश कुछ कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। परिस्थितियां अनुकूल होंगी। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम पर ध्यान दें। परिस्थितियां पर प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। शादी विवाह तय हो सकता है। जीवनसाथी का उत्थान दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम है, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
CG CRIME: गार्ड की ड्यूटी के दौरान हत्या, शराब के विवाद में हुआ हमला
कुंभ राशि- बच्चों की स्थिति सुदृण होगी। प्रेम में नयापन आएगा। विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।
मीन राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। घर में कुछ उत्सव सा माहौल होगा। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अत्यंत शुभकारी। पीली वस्तु पास रखें।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

