Aaj Ka Rashifal 17th October 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज रमा एकादशी का व्रत किया जायेगा। आज देर रात 1 बजकर 49 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 58मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आज गोवत्स द्वादशी का व्रत भी किया जायेगा। इसके आलावा आज दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। यहां जाने मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह समेत सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
CMHO कार्यालय में छत्तीसगढ़ ACB की बड़ी कार्रवाई, दो बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए
Rashifal (राशिफल)-
मेष राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें लेकिन लिखने-पढ़ने में अभी कोई नई शुरुआत न करें। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि- गृह कलह के बड़े संकेत हैं। घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। भौतिक सुख-संपदा की वस्तुएं खरीदने में प्रॅाब्लम होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- नाक, कान, गला की परेशानी होगी। व्यावसायिक थोड़ी उथल-पुथल होगी। स्वंय के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान पहले से बेहतर। व्यापार मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- धन हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
सिंह राशि- शारीरिक और मानसिक उथल-पुथल बनी रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति फिर भी ठीक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, पार्टनरशिप प्रॅाब्लम, अज्ञात भय, खर्च की अधिकता। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। तांबें की वस्तु दान करें।
तुला राशि- धन के आवक मतलब नए धन के स्तोत्र और पुराने स्तोत्र में उथल-पुथल रहेगा, लेकिन नुकसान नहीं होगा लाभ होगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- सरकारी तंत्र से थोड़ा सा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। भाग्य साथ नहीं देगा। यात्रा बहुत अच्छी नहीं रहेगी। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार ठीक रहेगा। तांबें की वस्तु दान करें। काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि- नौकरी-चाकरी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कुछ नुकसान संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ पर और स्वास्थ्य पर दोनों पर ध्यान दें। प्रेम, संतान लगभग ठीक है। व्यापार सनेह-सनेह बढ़ेगा। तांबें की वस्तु दान करें।
मीन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। प्रेम, संतान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

