नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुलिवन का कहना है कि ट्रंप ने अपने परिवार के पाकिस्तान के साथ व्यापारिक हितों को साधने के लिए भारत जैसे बड़े लोकतंत्र के साथ दशकों पुराने रिश्तों को दांव पर लगा दिया।
सुलिवन ने इसे अमेरिका के लिए “बड़ा रणनीतिक नुकसान” बताया। उन्होंने कहा कि भारत के साथ मजबूत संबंध चीन जैसे खतरों से निपटने के लिए बेहद अहम हैं।
पीवी सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ी को दी मात, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंतिम 8 में बनाई जगह
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने दोनों दलों के समर्थन से भारत के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने में दशकों लगाए हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और तकनीक, प्रतिभा तथा अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में अमेरिका का सशक्त सहयोगी साबित हो सकता है।
लेकिन सुलिवन के मुताबिक, ट्रंप ने अपने परिवार के व्यापारिक फायदे के लिए इन रिश्तों की अनदेखी की और इससे अमेरिका की वैश्विक रणनीति को गहरा झटका लगा।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news website. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
