Close Menu
Rashtra DarshanRashtra Darshan
    What's Hot

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Home»देश - विदेश»STF की बड़ी कार्रवाई: दिशा पाटनी हाउस फायरिंग केस के दोनों बदमाश एनकाउंटर में मारे गए
    देश - विदेश

    STF की बड़ी कार्रवाई: दिशा पाटनी हाउस फायरिंग केस के दोनों बदमाश एनकाउंटर में मारे गए

    Rashtra DarshanBy Rashtra Darshan09/18/2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads

    बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर गोलीबारी में कथित रूप से शामिल रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को गाजियाबाद में ट्रोनिका सिटी के पास एक मुठभेड़ में मार गिराया. यह मुठभेड़ दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और हरियाणा एसटीएफ के एक संयुक्त अभियान के तहत हुई. अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी रविंदर और सोनीपत निवासी अरुण के रूप में हुई है.

    Custom Milling Scam : ईडी ने भिलाई में सुधाकर रावटे के घर दी दबिश, चल रही है पूछताछ

    हरियाणा एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों की गोली लगने से मौत की पुष्टि की और बताया कि विशेष प्रकोष्ठ का एक जवान भी घायल हुआ है. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया, “बरेली गोलीबारी मामले में दोनों बदमाशों की स्पष्ट भूमिका थी, जिसने हाई-प्रोफाइल हस्तियों के आसपास सुरक्षा चिंताओं को जन्म दिया. इस घटना के जबरन वसूली से जुड़े होने का संदेह था.”

    वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है. अज्ञात हमलावरों ने 12 सितंबर को तड़के पौने चार बजे पाटनी के बरेली स्थित आवास के बाहर कई गोली चलाई थीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

    बरेली कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की राज्य सरकार की नीति को दोहराते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

    अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) कानून एवं व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, खुफिया जानकारी जुटाई और पड़ोसी राज्यों के रिकॉर्ड का मिलान किया, जिससे शूटरों की पहचान रोहतक के काहनी निवासी रविंद्र और सोनीपत के गोहाना रोड स्थित इंडियन कॉलोनी निवासी अरुण के रूप में हुई.

    CG Road Accident: तेज रफ्तार बस पलटी, महिला यात्री की मौत, 5 गंभीर घायल

    इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि एसटीएफ की नोएडा इकाई और दिल्ली पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में दोनों को पकड़ा. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था.

    अमिताभ यश ने रवींद्र और अरुण दोनों के रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोह के सक्रिय सदस्य होने की पुष्टि की थी. रवींद्र का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है. उन्होंने बताया कि मौके से एक ग्लॉक और एक जिगाना पिस्तौल के साथ भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं.

    Rashtra Darshan

    Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Previous ArticleCustom Milling Scam : ईडी ने भिलाई में सुधाकर रावटे के घर दी दबिश, चल रही है पूछताछ
    Next Article Chhattisgarh : दुर्गा पंडाल बना रहा युवक करंट की चपेट में आया, मौके पर दर्दनाक मौत

    Related Posts

    देश - विदेश

    Iran Protest News: ईरान में हिंसा तेज़… 45 मौतें, इंटरनेट बंद और ट्रंप की चेतावनी के बीच बढ़ता विरोध

    01/09/2026
    देश - विदेश

    Cyber Fraud: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जान लें हैकर्स के 5 खतरनाक तरीके

    01/09/2026
    देश - विदेश

    Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: भारतीय सेना ने SSC तकनीकी भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए शानदार अवसर

    01/09/2026
    देश - विदेश

    हैरान करने वाला मामला… इंसानी ब्लड बैग में मिला बकरी का खून, जांच में हुआ बड़ा खुलासा; कहां का मामला?

    01/09/2026
    देश - विदेश

    Rashifal 9 January 2026: ग्रहों की शुभ स्थिति से चमकेगा भाग्य, जानें कौन सी राशियों को मिलेगा लाभ और सुख-संपत्ति; पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

    01/09/2026
    देश - विदेश

    मादुरो को गिरफ्तार करने के लिए ट्रंप ने तैयार किया था खतरनाक ‘चक्रव्यूह’, हेलीकॉप्टर से उतरते सैनिक और ताबड़तोड़ फायरिंग…

    01/08/2026
    Editors Picks

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026

    CG में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत, ड्राइवर ने शव को खाद के गड्ढे में दफनाया

    01/09/2026
    Latest Posts

    Iran Protest News: ईरान में हिंसा तेज़… 45 मौतें, इंटरनेट बंद और ट्रंप की चेतावनी के बीच बढ़ता विरोध

    01/09/2026

    Cyber Fraud: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जान लें हैकर्स के 5 खतरनाक तरीके

    01/09/2026

    Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: भारतीय सेना ने SSC तकनीकी भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए शानदार अवसर

    01/09/2026

    Alok Kumar Srivastava
    Chief Editor

    📍 Address: 104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300
    📞 Mobile: +91 9044001880
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Latest Posts

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Jan    
    © 2026 Rashtra Darshan.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.