रायपुर : राजधानी के उरला थाना इलाके में सोमवार देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आपसी गाली-गलौच के कारण वारदात को अंजाम देने की वजह सामने आई है. मृतक मप्र के डिंडौरी का रहने बताया जा रहा है. हत्या गुमा बना रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुई है. जानकारी के मुताबिक, शनि-रवि की रात लगभग 12.05 बजे पेट्रोल पंप के पास गुमा लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़े युवक को देखा।
CG News: स्कूल बस का ब्रेक फेल, झाड़ियों में घुसी, बच्चों की जान बाल-बाल बची
डायल 112 के जरिये उरला पुलिस को सूचना दी गई. युवक को एम्स में मृत घोषित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि मृतक की पीठ पर किसी नुकीले हथियार से हमले के निशान हैं. मृतक फुल्लम सिंह गोंड़ पिता कन्हैया गोंड़ 24 साल निवासी करंजिया डिंडोरी (एमपी) के रूप में हुई.
भारत सरकार का बड़ा कदम, अब हर नए स्मार्टफोन में अनिवार्य रूप से इंस्टॉल होगा सुरक्षा ऐप
उरला थाना टीआई ने जानकारी दी कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू दी थी. रात में ही 2 नाबालिग समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया गया. अपचारी बालकों को बाल संप्रेषण गृह में रखा गया था. घटना की वजह आपस में हुई गाली-गलौच सामने आई है. मंगलवार को उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी. जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

