बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सतनामी समाज के युवक की हत्या के बाद समाज के लोगों में आक्रोश है. सतनामी समाज ने आज नवागढ़ चौक पर युवक के शव को लेकर चक्काजाम कर दिया है. मृतक के परिजन को मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे. पूरा मामला हरदी गांव का है.
छत्तीसगढ़ का जल संरक्षण में जलवा, राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थान
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान टार्जन गायकवाड़ (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम लालपुर का निवासी था। हत्या की वजह सोशल मीडिया विवाद बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर समाज को गाली देने से संबंधित पोस्ट पर विवाद के बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है.
अंडा-सब्जी खाने की हड़बड़ी में दौड़ाया वाहन, राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
देर रात समाज के लोगों ने थाने में किया था हंगामा
हत्या करने वाला आरोपी नाबालिग है और वह पास के गांव हरदी का रहने वाला है. इस हत्या से आक्रोशित मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने रात में नवागढ़ थाना में जमकर हंगामा किया था और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. आज फिर समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

