Rashifal 4 December 2025: 4 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहने वाला है. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल-
मेष राशि (Aries)
आज हालात थोड़े परेशान करने वाले रहेंगे और विरोधी बेवजह अड़ंगे डाल सकते हैं, इसलिए हर कदम सतर्क रहो. कामकाज में मन भटकेगा और छोटी-सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है. स्वास्थ्य में गिरावट की संभावना है, खासकर सिरदर्द और थकान बढ़ सकती है. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए बात-बात पर प्रतिक्रिया देने से बचो.
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृषभ राशि (Taurus)
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन नए काम की शुरुआत के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है. दोस्तों से मदद मिलेगी और घर में चल रहे तनाव कम होंगे. आर्थिक स्थिति साधारण रहेगी, लेकिन कोई बड़ा फाइनेंशियल निर्णय लेने का समय अभी सही नहीं है.
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: देवी मां को लाल चुनरी अर्पित करें.
मिथुन राशि (Gemini)
आज घर में मेहमानों की आवाजाही बढ़ेगी और किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. लंबी यात्रा की प्लानिंग बन सकती है. बड़े स्तर पर निवेश का विचार दिमाग में आएगा और यह भविष्य में फायदा दे सकता है.
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
कर्क राशि (Cancer)
दिन शुभ रहेगा लेकिन हेल्थ में उतार-चढ़ाव रह सकता है. पुराने कामों में बदलाव लाने के लिए पार्टनर आपकी मदद करेगा. निवेश के लिए समय अच्छा है और इससे आपको सीधा लाभ मिलने की संभावना है.
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: क्रीम
उपाय: चावल दान करें.
सिंह राशि (Leo)
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन नए काम की शुरुआत के लिए बनाए गए संपर्क बाद में फायदेमंद साबित होंगे. किसी पर अंधा भरोसा मत करो पहले स्थिति परखो. आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहेगा और लाभ के मौके मिलेंगे.
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: नारंगी
उपाय: सूर्योदय में जल चढ़ाएं.
कन्या राशि (Virgo)
दिन कुछ मुश्किलें लेकर आएगा. व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन नया निवेश सोच-समझकर करो गलत कदम नुकसान दे सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी रखो और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में विवाद उत्तेजित हो सकता है.
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें.
तुला राशि (Libra)
आज हालात थोड़े टफ रहेंगे. जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी और आर्थिक मदद की जरूरत भी पड़ सकती है. दिन में अनावश्यक नुकसान का योग है, इसलिए बेवजह के कामों में हाथ मत डालो.
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: माता दुर्गा के मंदिर में मिठाई चढ़ाएं.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
दिन अच्छा रहेगा. कामकाज में बड़े आर्थिक सहयोग की संभावना है. कोई रुका हुआ काम पूरा होगा जिससे मन हल्का होगा. निवेश से लाभ मिलेगा और पुराने सपनों में से एक पूरा होने का योग बन रहा है.
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: मरून
उपाय: शिवजी को जल अर्पित करें.
धनु राशि (Sagittarius)
किसी जरूरी काम से लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है और यह यात्रा सफल होगी. किसी योजना को आगे बढ़ाने में आर्थिक मदद मिलेगी. निवेश में भी लाभ के अवसर बनेंगे. दिन समग्र रूप से सामान्य है.
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: गुरु के नाम से दान करें.
मकर राशि (Capricorn)
दिन सामान्य रहेगा. नया काम शुरू कर सकते हैं और उसमें आर्थिक सहायता आसानी से मिल जाएगी. पुराने विवाद खत्म होने से मानसिक शांति मिलेगी. बड़े फैसले लेने के लिए समय अनुकूल है.
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: काला
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं.
कुंभ राशि (Aquarius)
आज किसी परिचित की सेहत बिगड़ने से मन बेचैन हो सकता है. कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और काम में रुकावट डाल सकते हैं. पैसों में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए अभी निवेश करने की गलती मत करो.
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: आसमानी
उपाय: मंदिर में नीले फूल चढ़ाएं.
मीन राशि (Pisces)
दिन शुभ रहेगा. नए दोस्त बनेंगे और व्यापार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है. नौकरी करने वालों को अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी और प्रमोशन का योग है. स्वास्थ्य सुधार होगा और जीवनसाथी से विवाद खत्म होंगे.
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

