President Droupadi Murmu Ambikapur Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। यह सरगुजा संभाग में उनका दूसरा प्रवास होगा। इससे पहले लगभग सात दशक पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद अविभाजित सरगुजा के पंडोनगर (सूरजपुर) ग्राम में आए थे। राष्ट्रपति मुर्मू अंबिकापुर में लगभग एक घंटे तक रहेंगी।
Rashifal 20 November 2025: जानें किस राशि को मिलेगी करियर और धन में सफलता, और किसे रहना होगा सतर्क
वे ओडिशा के झारसुगुड़ा से सेना के हेलीकॉप्टर से सुबह 11:20 बजे शहर के गांधी स्टेडियम स्थित हेलीपैड पर उतरेंगी। हेलीपैड से सड़क मार्ग से 1.3 किमी की दूरी तय कर पीजी कॉलेज मैदान पहुंचेंगी, जहां कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
शराब घोटाला मामले में आरोपी पूर्व मंत्री कवासी लखमा आंखों के इलाज के लिए अस्पताल भर्ती
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ करेंगी। साथ ही जनजातीय प्रमुखों, जनजातीय विद्रोहों के नायकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति दोपहर 12:40 बजे अंबिकापुर से वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

