बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से तरबूज की खेती करने आए दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक पक्ष ने खेती के लिए बांध से पानी देने की मांग की, लेकिन जब दूसरे पक्ष ने ग्रामीणों और सिंचाई विभाग से अनुमति लेने की बात कही तो वह नाराज हो गए और देर रात हमला कर दिया. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. पूरा मामला डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम जमरूवा (चिखली) का है.
CG News : शराब दुकान पर रात भर हिंसक झगड़ा, खुलेआम शराब परोसी जा रही थी
जानकारी के मुताबिक, पखांजुर निवासी किसान सोमेंद्र मंडल ने ग्राम जमरूवा में गांव की अनुमति से 6 किसानों की जमीन लीज पर ली थी, जहां वह तरबूज की खेती कर रहा था. वहीं पास के गांव चिखली में पखांजुर के ही सनिश मंडल और विश्वजीत दास ने भी किसानों की जमीन तरबूज की खेती के लिए लीज पर ली थी. बताया जा रहा है कि सनिश और विश्वजीत की लीज वाली जमीन पर पानी की कमी थी, जिसके चलते उन्होंने सोमेंद्र मंडल से जमरूवा बांध से पानी की व्यवस्था कराने की मांग की. पीड़ित ने खुद ग्रामीणों और सिंचाई विभाग से अनुमति लेकर पानी की व्यवस्था करने की बात कही. इस बात से नाराज होकर दोनों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी.
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

