नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिवाली की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। ट्रंप ने फोन कॉल कर पीएम मोदी को दिवाली की शुभकामनाएं दी थी। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा-राष्ट्रपति ट्रम्प, आपके फ़ोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। प्रकाश के इस पर्व पर, हमारे दो महान लोकतंत्र दुनिया को आशा की किरण दिखाते रहें और आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध एकजुट रहें।
सोशल मीडिया पर मौत से पहले का कबूलनामा: पति ने लिखा “लक्ष्मी को मार दिया”, फिर खुद कर ली आत्महत्या
नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब व्यापार शुल्क और अन्य मुद्दों को लेकर अमेरिका-भारत संबंधों में तल्खी है। वहीं अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बना रहा है वह रूस से तेल नहीं खरीदे।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। इस मौके पर उन्होंने दीपावली की बधाई दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैंने आज ही आपके प्रधानमंत्री से बात की। बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने व्यापार के बारे में बात की…उनकी इसमें बहुत रुचि है। हालांकि, कुछ समय पहले हमने इस बारे में बात की थी कि पाकिस्तान के साथ कोई युद्ध नहीं होना चाहिए। व्यापार के बारे में बात करने के कारण, मैं इस बारे में बात कर पाया। वह एक महान व्यक्ति हैं और वर्षों से वह मेरे बहुत अच्छे मित्र बन गए हैं।”
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

