अंबिकापुर : यू-ट्यूबर एल्विस यादव के गरबा कार्यक्रम के रद्द होने के बाद अब अभिनेता गोविंदा के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विरोध शुरू हो गया है. यादव समाज और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने रविवार शाम शहर के प्रमुख स्थल घड़ी चौक पर गोविंदा के पोस्टर को फाड़ने के साथ ही आग लगाने का प्रयास किया.
विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि एल्विस यादव का कार्यक्रम रद्द किया गया, जिससे समाज में नाराजगी है. इसी क्रम में उन्होंने गोविंदा के भी कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की है. प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आयोजन को रोकने की अपील की है.
CG News : प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन का आरोप, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, इलाके में तनाव
दरअसल, गोविंदा का गरबा कार्यक्रम सोमवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित होना है. इस बात की आयोजन समिति ने पहले ही पुष्टि कर दी थी.
इस पूरे घटनाक्रम ने नवरात्रि के गरबा आयोजनों को लेकर शहर में नई बहस छेड़ दी है. पहले एल्विस के कार्यक्रम का विरोध किया गया, जिस कारण कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा, वहीं अब गोविंदा के कार्यक्रम पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं के मद्देनज़र अब गोविंदा के गरबा कार्यक्रम में प्रशासन क्या निर्णय लेता है.
CG BREAKING: राजधानी की थिनर फैक्ट्री में भयंकर आग, इलाके में हड़कंप
एल्विस के कार्यक्रम रद्द होने के बाद गोविंदा के कार्यक्रम के विरोध पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक कहते हैं कि जब एल्विस यादव का कार्यक्रम धार्मिक भावनाओं को देखते हुए रद्द किया गया है, तो गोविंदा के भी कार्यक्रमों को रद्द करना चाहिए, गोविंदा के भी कई फिल्म के गाने ऐसे हैं, जो अश्लीलता फैलाने से कम नहीं है.
वहीं मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक दुबे का कहना है कि एल्विस यादव को अतिथि मानकर आयोजन करता और विरोध कर रहे लोगों को बात करना था, और एक कलाकार को सम्मान देना था.
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

