Close Menu
Rashtra DarshanRashtra Darshan
    What's Hot

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 3
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Home»छत्तीसगढ़»मौसम विभाग की चेतावनी: बंगाल की खाड़ी में हलचल, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट
    छत्तीसगढ़

    मौसम विभाग की चेतावनी: बंगाल की खाड़ी में हलचल, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट

    Rashtra DarshanBy Rashtra Darshan09/24/2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads

    रायपुर : प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अनेकों स्थानों पर आज बारिश की संभावना है. राजधानी में सुबह से बादल छाए हुए हैं. साथ ही कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई. मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के साथ बादल गरजने की संभावना जताई है.

    CG Liquor Scam: रायपुर सेंट्रल जेल में बंद चैतन्य बघेल के खिलाफ EOW ने प्रोडक्शन वारंट के लिए किया आवेदन, कोर्ट में मंजूर

    इन इलाकों में अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मध्यम वर्षा की आशंका है. इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

    मौसम विभाग ने जानकारी दी कि गंगेटिक पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके, उत्तर उड़ीसा और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय है. जिसके साथ ऊपरी हवा में लगभग 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है और इसके अगले 24 घंटों में कमजोर होने की संभावना है. इस प्रणाली से दो द्रोणिकाएं भी जुड़ी हैं, पहली द्रोणिका गंगेटिक पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक 1.5 से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली है, जबकि दूसरी द्रोणिका गंगेटिक पश्चिम बंगाल से दक्षिण महाराष्ट्र तट तक उड़ीसा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक से होते हुए 4.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है.

    इन्हीं मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ स्थानों पर बादल गरजने-चमकने के साथ भारी वर्षा होने और बिजली गिरने की भी संभावना है. आज मुख्य तौर से बारिश का क्षेत्र मध्य छ्त्तीसगढ़ रहने की आशंका है.

    Aaj Ka Rashifal 24 Sept 2025: नवरात्रि के तीसरे दिन मेष राशि वालों को मिलेगा सम्मान, वृश्चिक राशि वालों के लिए खुशखबरी; जानिए आज का राशिफल

    नए सिस्टम बनने की संभावना

    मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे मध्य बंगाल के खाड़ी के ऊपर 25 सितंबर को बनने की संभावना है. इसके पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. इसके और अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप में उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी दक्षिण उड़ीसा तक और उत्तर आंध्र तरफ से दूर परिवर्तित होने की संभावना है. इसके दक्षिण उड़ीसा-उत्तर आंध्र प्रदेश तट के पास 27 सितंबर को पहुंचने की संभावना है. इसके कारण प्रदेश के बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में 26 सितंबर से भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है.

    Rashtra Darshan

    Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Previous ArticleCG Liquor Scam: रायपुर सेंट्रल जेल में बंद चैतन्य बघेल के खिलाफ EOW ने प्रोडक्शन वारंट के लिए किया आवेदन, कोर्ट में मंजूर
    Next Article अनोखी परंपरा: बस्तर दशहरा की जोगी बिठाई रस्म पूरी, 9 दिन गड्ढे में तपस्या पर जोगी; विदेशी पर्यटक भी पहुंचे 

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026
    छत्तीसगढ़

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    छत्तीसगढ़

    CG में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत, ड्राइवर ने शव को खाद के गड्ढे में दफनाया

    01/09/2026
    छत्तीसगढ़

    South Eastern Railway: टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 14 जनवरी तक रद्द, यात्रियों को होगी असुविधा

    01/09/2026
    छत्तीसगढ़

    CG Fraud Case: रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी से 5 लाख की ठगी, ट्रैफिक चालान का डर दिखाकर किया धोखाधड़ी

    01/09/2026
    Editors Picks

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026

    CG में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से गिरकर मासूम की मौत, ड्राइवर ने शव को खाद के गड्ढे में दफनाया

    01/09/2026
    Latest Posts

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026

    Alok Kumar Srivastava
    Chief Editor

    📍 Address: 104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300
    📞 Mobile: +91 9044001880
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Latest Posts

    CG Naxalites Surrender: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम

    01/09/2026

    Chhattisgarh: डीएवी स्कूल के छात्र की हॉस्टल की छत से गिरने से मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    01/09/2026

    CG News: गांव में कंकाल मिलने से मची खलबली, लापता ग्रामीण का हो सकता है कनेक्शन

    01/09/2026
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Jan    
    © 2026 Rashtra Darshan.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.