Close Menu
Rashtra DarshanRashtra Darshan
    What's Hot

    Chhattisgarh News : झोपड़ी में भीषण आग ने महिला की ली जान, पुलिस ने शुरू की जांच

    12/04/2025

    छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी तेज, परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन

    12/04/2025

    Samantha Ruth Prabhu–Raj Nidimoru wedding : राज निदिमोरु की शादी के बाद श्यामाली की रातें बेहाल, EX वाइफ ने किया दर्द बयां

    12/04/2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, December 5
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Rashtra DarshanRashtra Darshan
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • उद्योग
    • खेल
    • लाइफस्टाइल
    • हिमांचल प्रदेश
    • अन्य
    Home»देश - विदेश»Meerut blue drum murder: ‘नीले ड्रम’ मर्डर केस की आरोपी मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, नाम रखा राधा… ससुराल पक्ष बोला – पहले हो DNA टेस्ट
    देश - विदेश

    Meerut blue drum murder: ‘नीले ड्रम’ मर्डर केस की आरोपी मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, नाम रखा राधा… ससुराल पक्ष बोला – पहले हो DNA टेस्ट

    Rashtra DarshanBy Rashtra Darshan11/26/2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads

    Meerut blue drum murder: मेरठ में नीले ड्रम मामले ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया। पति का शव नीले ड्रम में ठिकाने लगाने वाली मुस्कान ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। उसकी सामान्य डिलीवरी कराई गई। बच्ची मुस्कान के साथ जेल में ही रहेगी। वहीं मुस्कान या सौरभ के घर से कोई उसे देखने अस्पताल नहीं आया। बताया गया कि बच्ची का नाम राधा रखा गया है। हालांकि मुस्कान के माता पिता भी उसे देखने अस्पताल नहीं पहुंचे।

    बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड के आरोप में मुस्कान मेरठ जिला जेल में बंद है। मुस्कान ने सोमवार शाम को बेटी को जन्म दिया। जेल की बैरक में प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सामान्य डिलीवरी कराई गई। चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया है।

    Constitution Day 2025: संविधान दिवस पर दिखी राजनीतिक एकता… मोदी, राहुल समेत शीर्ष नेता संविधान सदन के मंच पर एक साथ

    गिरफ्तारी के समय से गर्भवती थी मुस्कान


    पति सौरभ की हत्या के बाद शव को नीले ड्रम में ठिकाने लगाने को लेकर देश भर में सुर्खियों में मुस्कान गिरफ्तारी के समय से ही गर्भवती बताई जा रही थी। पति की हत्या के मामले में उसे बीते 19 मार्च को जेल भेजा गया था। जेल प्रशासन के मुताबिक उस समय जेल में उसकी तबीयत खराब होने पर जब अल्ट्रासाउंड कराया गया था तभी उसके गर्भवती होने का पता चला था। इसके बाद उसका जेल में ही विशेष ध्यान रखा जा रहा था। उसको गर्भवती महिलाओं की ही तरह डाइट दी जा रही थी।

    मायके वाले अस्पताल पहुंचे न ही ससुराल वाले देखने आए


    जेल प्रशासन की ओर से मुस्कान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए जाने की जानकारी उसके परिजनों को दी गई, लेकिन कोई भी उसे देखने नहीं गया। मुस्कान के माता-पिता, भाइयों ने भी उससे दूरी बनाए रखी। सौरभ के परिवार से भी कोई मेडिकल कॉलेज में मुस्कान और उसकी नवजात पुत्री को देखने को नहीं गया।

    सौरभ के जन्मदिन पर मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, पहले भी है एक बेटी


    मुस्कान ने पति सौरभ के जन्मदिन पर ही बेटी को जन्म दिया है। परिजनों के अनुसार सौरभ की जन्मतिथि 24 नवंबर 1994 थी। वह इस साल 31 वर्ष का होता। यह इत्तेफाक है कि सौरभ के जन्मदिन पर ही मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया है। यह उसकी दूसरी बेटी है। पहली बेटी पीहू है, जो अपने नाना-नानी के पास रह रही है।

    Constitution Day 2025: CM विष्णुदेव साय ने संविधान दिवस समारोह में भाग लिया, देश के सर्वोच्च कानून को किया याद

    बेटी पर मां का अधिकार, दावा किया तो डीएनए टेस्ट होगा

    वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि नवजात बेटी पर उसकी मां मुस्कान का अधिकार है। उसका लालन-पालन करने का अधिकार भी उसी का है। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन के नियमों के अनुसार बच्ची को पांच से छह वर्ष तक मां के साथ रखने का प्रावधान है। इसके बाद नियमानुसार नारी निकेतन या परिजनों को सौंपा जा सकता है। अभी किसी ने बच्चे पर दावा नहीं किया है। यदि कोई दावा करता है तो बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

    मुस्कान के बेटी को जन्म देने के बाद ये मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सोमवार शाम को मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद सौरभ के परिवार से भी प्रतिक्रिया सामने आई। सौरभ के भाई बॉबी ने मुस्कान की बेटी के डीएनए जांच की मांग उठाई है। बॉबी का कहना है कि यदि डीएनए सौरभ से मिलता है, तो वो बच्ची को पालेंगे। उनका कहना है कि एक प्रतिशत ही चांस है कि डीएनए सौरभ से मिल जाए। यदि डीएनए नहीं मिला तो वो बच्ची को नहीं अपनाएंगे और मुस्कान उसका पालन पोषण कैसे भी करे, उनको इससे कोई मतलब नहीं है।

    Rashtra Darshan

    Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Previous ArticleConstitution Day 2025: संविधान दिवस पर दिखी राजनीतिक एकता… मोदी, राहुल समेत शीर्ष नेता संविधान सदन के मंच पर एक साथ
    Next Article CGPSC 2025 नोटिफिकेशन जारी: 238 पदों पर भर्ती, CMO के 29 और डिप्टी कलेक्टर के 14 पद; फरवरी 2026 में प्रारंभिक परीक्षा

    Related Posts

    देश - विदेश

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: ट्रेनिंग मिशन के दौरान क्रैश हुआ F-16 फाइटर जेट, देखें VIDEO

    12/04/2025
    देश - विदेश

    IndiGo Flight Cancellations : इंडिगो एयरलाइन्स की 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, DGCA ने तलब किए अधिकारी

    12/04/2025
    देश - विदेश

    Gold Silver Price Today: सोना फिर आसमान छूने लगा, शादियों के सीजन में चांदी के दाम भी ₹2,00,000 के करीब

    12/04/2025
    देश - विदेश

    Rashifal 4 December 2025: मेष से मीन तक, धन, करियर और प्यार में जानिए कैसा रहेगा दिन; पढ़ें आज का राशिफल

    12/04/2025
    देश - विदेश

    संसद में बड़ा ऐलान: सरकार ने बताई जनगणना शुरू होने की तारीख, जानें आपके यहां कब पहुंचेगी टीम

    12/03/2025
    देश - विदेश

    Gold Rate Today: शादी सीजन में सोना फिर हुआ महंगा, लगातार बढ़ रही कीमतों ने बढ़ाई खरीदारों की चिंता

    12/03/2025
    Editors Picks

    Chhattisgarh News : झोपड़ी में भीषण आग ने महिला की ली जान, पुलिस ने शुरू की जांच

    12/04/2025

    छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी तेज, परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन

    12/04/2025

    Samantha Ruth Prabhu–Raj Nidimoru wedding : राज निदिमोरु की शादी के बाद श्यामाली की रातें बेहाल, EX वाइफ ने किया दर्द बयां

    12/04/2025

    बीजापुर में शहीद DRG जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर

    12/04/2025
    Latest Posts

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: ट्रेनिंग मिशन के दौरान क्रैश हुआ F-16 फाइटर जेट, देखें VIDEO

    12/04/2025

    IndiGo Flight Cancellations : इंडिगो एयरलाइन्स की 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, DGCA ने तलब किए अधिकारी

    12/04/2025

    Gold Silver Price Today: सोना फिर आसमान छूने लगा, शादियों के सीजन में चांदी के दाम भी ₹2,00,000 के करीब

    12/04/2025

    Alok Kumar Srivastava
    Chief Editor

    📍 Address: 104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300
    📞 Mobile: +91 9044001880
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Latest Posts

    Chhattisgarh News : झोपड़ी में भीषण आग ने महिला की ली जान, पुलिस ने शुरू की जांच

    12/04/2025

    छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी तेज, परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन

    12/04/2025

    Samantha Ruth Prabhu–Raj Nidimoru wedding : राज निदिमोरु की शादी के बाद श्यामाली की रातें बेहाल, EX वाइफ ने किया दर्द बयां

    12/04/2025
    December 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    293031  
    « Nov    
    © 2025 Rashtra Darshan.
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.