Gold & Silver Prices : आज शुक्रवार 12 सितंबर को सोने के भाव में फिर तेजी रही। 22 कैरेट सोने का भाव देश में 1,02,000 रुपये के ऊपर और 24 कैरेट सोने का भाव 1,11,00 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है। इंटरनेशनल कारणों से सोने के भाव में लगातार तेजी आ रही है। सोना अपने पीक लेवल के आसपास कारोबार कर रहा है। यहां जानें 12 सितंबर 2025 का सोने-चांदी का भाव।
CG NEWS : UP से आए बदमाशों ने एग रोल सेंटर के दो भाइयों का किया अपहरण, पुलिस जांच में जुटी
चांदी का भाव
चांदी का भाव 1,32,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। आज शुक्रवार गुरुवार को चांदी के भाव में 2100 रुपये की तेजी रही कल चांदी का रेट 1,29,900 रुपये प्रति किलो था।
क्यों सोने ने पकड़ी रफ्तार
सोना इन दिनों इसलिए महंगा हो रहा है क्योंकि डॉलर कमजोर हो गया है और आगे ब्याज दरें घटने की उम्मीद है। जब डॉलर नीचे जाता है तो निवेशक सुरक्षित जगह की तलाश में सोने में पैसा लगाते हैं। इसी वजह से इसकी मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा, दुनियाभर के सेंट्रल बैंक भी लगातार सोना खरीद रहे हैं, जिससे कीमतों को और सहारा मिल रहा है। कुल मिलाकर यही वजह है कि सोना रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है।
CG BREAKING: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर… मौके से शव और हथियार बरामद
12 सितंबर का सोने का भाव
| शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
| दिल्ली | 1,02,150 | 1,11,430 |
| चेन्नई | 1,02,000 | 1,11,280 |
| मुंबई | 1,02,050 | 1,10,520 |
| कोलकाता | 1,02,050 | 1,10,520 |
| जयपुर | 1,02,150 | 1,11,430 |
| नोएडा | 1,02,150 | 1,11,430 |
| गाजियाबाद | 1,02,150 | 1,11,430 |
| लखनऊ | 1,02,150 | 1,11,430 |
| बंगलुरु | 1,02,050 | 1,11,280 |
| पटना | 1,02,050 | 1,11,330 |
भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?
भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय दाम, आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट। यही वजह है कि रोजाना सोने के रेट बदलते रहते हैं। भारतीय संस्कृति में सोना न सिर्फ गहने बल्कि निवेश और बचत का भी अहम साधन माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों में इसकी खास मांग रहती है।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

