Gold Rate Today: देश में आज यानी 29 नवंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी दर्ज की गई है। सुबह के अपडेट के मुताबिक दिल्ली से लेकर मुंबई तक 24 कैरेट गोल्ड के भाव में उछाल देखा गया। वैश्विक बाजार में भी गोल्ड की मजबूती जारी है, जिससे घरेलू दामों को और सपोर्ट मिलता दिख रहा है।
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,28,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,17,910 रुपये के करीब है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,17,090 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,28,470 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव 4164.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया जा रहा है, जो निवेशकों की बढ़ती खरीदारी को दर्शाता है।
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने का हाजिर भाव बढ़कर 4,169.88 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है। माना जा रहा है कि दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।
जैसे ही ब्याज दरें घटती हैं, बॉन्ड यील्ड कम आकर्षक हो जाती है और निवेशक सोने की ओर रुख करते हैं। इसी उम्मीद ने गोल्ड की कीमतों को लगातार ऊपर धकेला है। फेड की अहम बैठक 9-10 दिसंबर को होनी है, जिस पर दुनिया की नजरें टिकी हैं।
देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,28,620 | 22 कैरेट – ₹1,17,910
🔹 मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,28,470 | 22 कैरेट – ₹1,17,090
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹1,28,520 | 22 कैरेट – ₹1,17,810
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,28,470 | 22 कैरेट – ₹1,17,090
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,28,470 | 22 कैरेट – ₹1,17,090
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट – ₹1,28,470 | 22 कैरेट – ₹1,17,090
🔹 जयपुर: 24 कैरेट – ₹1,28,620 | 22 कैरेट – ₹1,17,910
🔹 भोपाल: 24 कैरेट – ₹1,28,520 | 22 कैरेट – ₹1,17,810
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट – ₹1,28,620 | 22 कैरेट – ₹1,17,910
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट – ₹1,28,620 | 22 कैरेट – ₹1,17,910
Silver Price In India Today : सोने के साथ-साथ चांदी भी तेजी में है। आज चांदी का दाम ₹1,76,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गया। इंटरनेशनल मार्केट में भी चांदी लगातार पांचवें दिन चढ़ी है। चांदी का हाजिर भाव इस समय 53.81 डॉलर प्रति औंस है।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

