Gold Price Update: देशभर में सोने की कीमतें गुरुवार 20 नवंबर को एक बार फिर ऊपर जाती दिखीं। इंटरनेशनल मार्केट में तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई, चेन्नई और कोलकाता तक 24 कैरेट गोल्ड के दाम बढ़कर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। वहीं 22 कैरेट सोना भी महंगा हुआ है। गोल्ड निवेशकों और शादी-समारोह की खरीदारी करने वालों के लिए यह बड़ा अपडेट है।
20 नवंबर को दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,25,020 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट ₹1,14,,610 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,14,460 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,24,870 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का स्पॉट प्राइस करीब 4,114.01 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया, जिसके चलते घरेलू बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली।
CG Weather Update: ठंड से हल्की राहत, रायपुर समेत राज्य में तापमान में 5 डिग्री तक वृद्धि का अनुमान
देश के बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,25,020 | 22 कैरेट – ₹1,14,610
🔹 मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,24,870 | 22 कैरेट – ₹1,14,460
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹1,24,920 | 22 कैरेट – ₹1,14,510
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,24,870 | 22 कैरेट – ₹1,14,460
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,24,870 | 22 कैरेट – ₹1,14,460
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट – ₹1,24,870 | 22 कैरेट – ₹1,14,460
🔹 जयपुर: 24 कैरेट – ₹1,25,020 | 22 कैरेट – ₹1,14,610
🔹 भोपाल: 24 कैरेट – ₹1,24,920 | 22 कैरेट – ₹1,14,510
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट – ₹1,25,020 | 22 कैरेट – ₹1,14,610
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट – ₹1,25,020 | 22 कैरेट – ₹1,14,610
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

