Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 27 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 140180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में भी कीमत 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए पीक पर है। इस साल घरेलू बाजार में अब तक सोना 80.24 प्रतिशत मजबूत हुआ है। आगे और तेजी की उम्मीद है। कई एनालिस्ट्स ने अगले साल भी गोल्ड में तेजी जारी रहने का अनुमान जताया है।आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट…
CG News: न्यायधानी में आग का कहर, नीरज ट्रेडर्स गोदाम और जैन प्लाजा में भड़की आग, लाखों का नुकसान
दिल्ली में सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 140180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 128510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
| दिल्ली | 128510 | 140180 |
| मुंबई | 128360 | 140003 |
| अहमदाबाद | 128410 | 140080 |
| चेन्नई | 128360 | 140003 |
| कोलकाता | 128360 | 140003 |
| हैदराबाद | 128360 | 140003 |
| जयपुर | 128510 | 140180 |
| भोपाल | 128410 | 140080 |
| लखनऊ | 128510 | 140180 |
| चंडीगढ़ | 128510 | 140180 |
चांदी की कीमत
सोने की तरह चांदी में भी 27 दिसंबर को तेजी है। भाव 240100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। इस साल घरेलू बाजार में अब तक चांदी की कीमतों में 163.5 प्रतिशत की तेजी आई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 75.63 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। मजबूत औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी और ग्लोबल सप्लाई में लगातार कमी इसके पीछे अहम कारण हैं।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

