रायपुर : सिविल जज परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए थे। इसमें से 6 सवाल या उसके विकल्प में विसंगति थी, इसकी वजह से इसे विलोपित किया गया। सीजीपीएससी से मंगलवार को प्रारंभिक परीक्षा के फाइनल मॉडल आंसर जारी किए गए। इधर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 57 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित की गई थी। इसके मॉडल आंसर सितंबर में ही जारी हुए थे, जिस पर आपत्ति 1 अक्टूबर तक मंगाई गई थी। आपत्ति के निपटारे के बाद फाइनल मॉडल आंसर जारी किए गए हैं। इस तरह से छह प्रश्न विलोपित हुए हैं। सेट ए में प्रश्न संख्या 18, 32, 33, 48, 66 और 94 को विलोपित किया गया।
उधर, सिविल जज भर्ती के लिए पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा हुई। फाइनल मॉडल आंसर जारी होने के बाद नतीजे भी जल्द जारी होने की संभावना है। इसके आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चिंहित किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू होगा।
छत्तीसगढ़ में 32 लाख राशन कार्डधारकों का राशन सस्पेंड, KYC पूरा होने पर ही मिलेगा लाभ
सीजीपीएससी हो या व्यापमं इनकी कई परीक्षाओं में देखा गया है कि जो सवाल पूछ रहे हैं उनमें से कुछ गलत होते हैं। जिन्हें बाद में विलोपित कर दिया जाता है। सीजीपीएससी की सिविल जज परीक्षा में पूछे गए 6 प्रश्नों को विलोपित किया गया। इसी तरह व्यापमं से कुछ दिन पहले एडीईओ, आबकारी आरक्षक जैसे अन्य परीक्षाओं के रिजल्ट जारी हुए। इसके साथ फाइनल आंसर भी जारी हुआ, इसे देखने के बाद पता चला कि इसमें भी कुछ प्रश्नों को विलोपित किया गया। इसे लेकर अभ्यर्थी सवाल उठा रहे हैं, उनका कहना है कि आखिरी प्रश्न पूछने में गलतियां क्यों की जा रही है? इसमें सुधार कब होगा।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

