बिलासपुर: पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। पत्नी का शव खेत के मेड में पड़ा मिला, जबकि पति का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान अमित इंदुआ (29) पिता संतोष इंदुआ और उसकी पत्नी अंजू इंदुआ (25) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों मंगलवार की रात नवरात्रि घूमने के लिए निकले थे। लौटने के बाद बच्चों को सुलाकर घर से बाहर चले गए। सुबह खेत में पत्नी की लाश और पास के पेड़ पर पति का शव फंदे पर लटका मिला।
CG CRIME: लिव-इन रिलेशनशिप पर बेटों का एतराज… मां के पार्टनर की फावड़े से हत्या
स्थानीय लोगों के अनुसार, अमित शराब पीने का आदी था और पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। पुलिस को यह भी आशंका है कि अंजू ने जहर खा लिया होगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : CM विष्णुदेव साय और MP बृजमोहन अग्रवाल हुए शामिल
इस पूरे मामले में SSP रजनेश सिंह ने बताया कि 6-7 दिन पहले पति-पत्नी में विवाद हुआ था। बुधवार सुबह दोनों की लाश मिली है। मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

