रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षकों के बाद अब कालेज के प्रोफेसर को भी आवारा कुत्तों की निगरानी रखनी होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने ये आदेश सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों के साथ ही राजकीय और निजी विश्वविद्यालयों के लिए विस्तृत के लिए जारी किया है। आदेश में बकायदा विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें कालेज कैंपस को आवारा पशुओं से सुरक्षित रखने के साथ ही नोडल अफसर की जवाबदारियां तय की गयी है।
मनरेगा का नाम होगा ‘VB-G RAM G’, सरकार की नई योजना में 125 दिन तक रोजगार मिलेगा
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षकों को आवारा कुत्तों की निगरानी और उसकी निरंतर जानकारी अपडेट करने का आदेश जारी हुआ था। इस आदेश का शिक्षक संघो ने विरोध भी किया था। शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद अब उच्च शिक्षा विभाग ने कालेज और विश्वविद्यालयों के लिए भी ऐसा ही आदेश जारी किया है। उच्च शिक्षा विभाग से जारी आदेश के मुताबिब अब कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसरों में आवारा कुत्तों के नियंत्रण, निगरानी और उनसे होने वाली संभावित घटनाओं की रोकथाम की जिम्मेदारी सीधे तौर पर संबंधित संस्थानों की होगी। इसके लिए प्रोफेसरों को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।


Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

