रायपुर: शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया. लड़की से हुए दुष्कर्म की जानकारी परिजनों को उसके सात माह के गर्भवती होने के बाद पता चला. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम हसदा नंबर 02 का रहने शादीशुदा युवक राधेलाल पिता महेश यादव (22 वर्ष) ने महाशिवरात्रि की रात गांव की एक नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. डरी-सहमी लड़की ने इस बात की जानकारी सात महीने तक किसी को नहीं दी.
7वीं की छात्रा ने डर से त्रैमासिक परीक्षा नहीं दी, शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
इस बीच लड़की का पेट बड़ा दिखने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बयां कर दी. अवाक परिजन पीड़िता को लेकर गोबरा नवापारा थाना पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

