केशकाल: केशकाल से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया है।
Chhattisgarh : शराब प्रेमियों के लिए अलर्ट, इस दिन रहेंगी शराब की दुकानें बंद
मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवक 6 साल की बच्ची को कुरकुरे खिलाने का लालच देकर अपने साथ लेकर गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग ने बच्ची को उसके घर छोड़ दिया। बच्ची को जब पेट दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जब डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की तो दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने इस पूरे मामले की जानकारी BMO को दी। BMO ने पूरे मामले की जानकारी केशकाल पुलिस को दी।
CG BREAKING : रायपुर-बिलासपुर में ED का बड़ा छापा, बिल्डर्स के ठिकानों पर दस्तावेजी जांच शुरू
पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेज दिया है।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

