रायपुर: राजधानी रायपुर में ड्युटी पर तैनात एक गार्ड का मर्डर हुआ है। मृतक संदीप पटेल खम्हारडीह में गार्ड के तौर पर तैनात था। शुक्रवार (10 अक्टूबर) को रात साढ़े 10 बजे आरोपी शराब खरीदने आया था। गार्ड ने जब शराब दुकान बंद होने की बात कही तो उसे लोहे की रॉड से मार डाला।
Chhattisgarh Breaking News: नक्सलियों के IED धमाके में कोबरा 206 बटालियन का जवान घायल
मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पहले तो विवाद किया फिर वहां से चला गया। रात सवा 11 बजे अपने साथ रॉड लेकर आया। पुलिस के मुताबिक, करीब साढ़े 11 बजे आरोपी ने संदीप का मर्डर किया और वहां से भाग गया।
CG NEWS: हाईकोर्ट ने बाबूराम पटेल को भ्रष्टाचार के सभी आरोपों से किया बरी
दुकान बंद हो गई बोलने पर मारा
बताया जा रहा है, शराब दुकान 10 बजे बंद हो गई थी। आरोपी साढ़े बजे शराब लेने पहुंचा था। शराब नहीं मिलेगा बोलने पर गार्ड की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, संदीप पटेल (35 साल) बलौदाबाजार के ग्राम सुंदरी का रहने वाला था। हाल ही में वह मोवा पंडरी में रह रहा था।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

