बिलासपुर : हिर्री क्षेत्र के सरसेनी स्थित काजू फैक्ट्री के पास सकर्रा में रहने वाले इंजीनियर का शव मिला है। गांव के लोगों को आशंका है। इधर घटना की सूचना के बाद भी पुलिस की टीम तीन घंटे तक मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।
बताया जा रहा है कि इंजीनियर और गांव के कुछ लोग देर रात तक बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद इंजीनियर घर नहीं लौटा था। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। हिर्री क्षेत्र के सकर्रा में रहने वाले भास्कर शर्मा इंजीनियर थे। कुछ सालों से पुणे में रहकर किसी कंपनी में काम करते थे। दिवाली पर वे छुट्टियों में घर आए थे। इसके बाद वे गांव में ही रह रहे थे। बुधवार की रात वे गांव के लोगों के साथ काजू फैक्ट्री के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद उनके साथ के लोग गांव लौट गए।
CGPSC भर्ती घोटाला : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, चार्जशीट न होने पर 37 अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति
इधर इंजीनियर पूरी रात घर नहीं पहुंचे। सुबह गांव के लोगों ने उनकी लाश नाले में देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके तीन घंटे बाद भी पुलिस की टीम मौके पर नहीं पहुंची। गांव के लोगों को आंशका है कि किसी ने इंजीनियर की हत्या कर शव नाले में फेंक दी है। पुलिस के लापरवाही के चलते संदेहियों के भागने की आशंका व्यक्त की है।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

