बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।
रायपुर कोर्ट में पेशी के बाद अब उन्हें ACB-EOW ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी HC ने चैतन्य द्वारा दायर याचिका को लिबर्टी (छूट) के साथ खारिज किया था।
कोरबा कलेक्टर विवाद: सीएम साय बोले – ननकीराम कंवर वरिष्ठ नेता, शिकायत की जांच जारी
दरअसल रायपुर में CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 अक्टूबर तक के लिए रिमांड पर भेज दिया गया है। 6 अक्टूबर तक EOW चैतन्य से पूछताछ कर कई तरह की जानकारियां लेगी।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

