कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर छिंदखड़क के जंगल में जारी पुलिस-नक्सलियों मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. जवानों ने 3 माओवादियों को ढेर कर दिया है. तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. इस घटना की पुष्टि कांकेर एसपी आई. कल्याण एलिसेला ने की है.
CG BREAKING : रायपुर कलेक्ट्रेट में हादसा, अचानक गिर गई छत, इलाके में मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह के समय पुलिस बल सर्चिंग के लिए छिंदखड़क पहाड़ी-जंगल इलाके में निकली थी. इसी दौरान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर मुठभेड़ शुरू हो गई. इलाके में अभी भी जवान नक्सलियों से लोहा ले रहे हैं. दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी है. फिलहाल मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की संख्या बढ़ने की संभावना है.
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

