Author: Rashtra Darshan
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news website. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
रायपुर दिनांक 02 सितम्बर 2025 को माननीय अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव जी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का 84वाँ मंडल सम्मिलन मंडल मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर में संपन्न हुआ। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए निर्णय लिए गए, जो मंडल के कर्मचारियों व हितग्राहियों के हित में हैं। मंडल के माननीय अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव जी ने जानकारी दी कि बैठक में मंडल के कर्मचारियों को राज्य शासन के कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। यह निर्णय कर्मचारियों के कल्याण और राहत देने की दिशा…
नई दिल्ली। अमेरिका के मशहूर अंतरराष्ट्रीय संबंध विशेषज्ञ और यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के प्रोफेसर जॉन मियर्शीमर ने ट्रंप प्रशासन की भारत नीति को गंभीर भूल करार दिया है। उनका कहना है कि रूस से तेल खरीदने पर भारत पर लगाए गए सेकेंडरी टैरिफ नाकाम साबित होंगे और इसका सीधा असर भारत-अमेरिका संबंधों पर पड़ेगा। मियर्शीमर ने चेतावनी दी कि इस कदम से अमेरिका और भारत के रिश्तों को गहरी चोट पहुंची है और भारत अब अमेरिका से दूरी बनाता दिख रहा है। उन्होंने कहा, “यह हमारी ओर से बहुत बड़ी गलती है। यह विश्वास करना मुश्किल है कि आखिर यहां…
पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश जारी है। पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर समेत 12 जिले एक हफ्ते से बाढ़ की चपेट में हैं। सिर्फ खाने-पीने से नहीं, इन 4 वजहों से भी बढ़ता है बेली फैट राज्य में 1,312 गांवों के 2.56 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है। भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में आज कुछ स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। गुरुग्राम के दफ्तरों में कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किए गए हैं। उधर, दिल्ली में यमुना…
कोरबा। शहर के बीचों-बीच नगर निगम और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी पत्नी की सड़क पर सरेआम पिटाई कर दी। यह घटना राहगीरों की नजरों के सामने हुई, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। घटना का पूरा वीडियो एक कार चालक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक और युवती का प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच आपसी अविश्वास और शक की वजह से विवाद लगातार होते रहे। बताया…
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 30 अगस्त, रविवार को पंडरी तराई मंडी गेट इलाके से एक व्यक्ति की बाइक चोरी होने की घटना सामने आई। देर रात घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरों ने आसानी से उठा लिया। Ganeshotsav 2025: अनंत चतुर्दशी से पहले करना चाहते हैं गणेश विसर्जन? यहां जानें तीसरे, पांचवें और सातवें दिन के शुभ मुहूर्त घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की वारदातें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता…
रायपुर, 02 सितंबर 2025/ बीजापुर जिले भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली गांव की 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय शांभवी गुरला की मासूम आंखों में एक ही सवाल था— “पापा, मुझे क्या हुआ है, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?” खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करने वाले उसके पिता इस सवाल पर अक्सर चुप हो जाते थे। तीन महीने पहले जिला अस्पताल बीजापुर में जब डॉक्टरों ने बताया कि शांभवी को रियूमेटिक हार्ट डिजीज (RHD) है, तो पिता के पांव तले जमीन खिसक गई। डॉक्टरों ने रायपुर में इलाज कराने की बात कही, लेकिन परिवार को लगा कि रायपुर में इलाज…
रायपुर, 2 सितम्बर 2025 शहर सीरत-उन-नबी कमेटी रायपुर द्वारा हर साल की तरह इस साल भी जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी ﷺ पूरे शान ओ शौकत से मनाया जाएगा।यह साल बहुत ही खास है क्योंकि यह मिलाद उन नबी का पंद्रह सौवाँ साल है, इस बार जुलूस पूरे अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ निकाला जाएगा। यह जुलूस हमेशा की तरह इस बार भी अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम लेकर शहर की गलियों से गुज़रेगा। शहर सीरत-उन-नबी कमेटी रायपुर के सदर जनाब सोहेल सेठी ने कहा कि सभी शहरवासियों से गुज़ारिश है कि जुलूस में अदब और एहतराम के साथ शरीक हों, साथ…
रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में संचालित सरकारी शराब दुकानों में मिलावटी और बिना होलोग्राम वाली शराब मिलने का मामला गंभीर रूप से तूल पकड़ चुका है। विभाग की कार्यप्रणाली और प्लेसमेंट एजेंसी की संलिप्तता ने इस पूरे खेल की गंभीरता को उजागर किया है। जांच में सामने आया कि BIS प्लेसमेंट एजेंसी के उच्च पदस्थ अधिकारी, सुपरवाइजर और सेल्समैन सीधे तौर पर मिलावटी और बिना होलोग्राम शराब बेचने में शामिल पाए गए हैं। कई दुकानों से जब्त बोतलों में गुणवत्ता की कमी और असली होलोग्राम का अभाव पाया गया, जिससे यह साफ हो गया कि उपभोक्ताओं…
पटना।’ बिहार के दरभंगा में 27 अगस्त को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी की मां को गाली दी गई। 7वें दिन PM मोदी ने सामने आकर गाली देने का जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा, ‘बिहार में कुछ दिन पहले जो कुछ हुआ उसकी मैंने कल्पना नहीं की थी। बिहार में कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं ये देश की मां-बहन, बेटी का अपमान है।’ CG:पेड़ में जा टकराई कार, ड्राइवर की मौत और तीन की हालत नाजुक पीएम…
सुकमा, 2 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात केरलापाल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र के रूप में हुई है, जो सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा गांव के निवासी थे। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों को पहले अगवा किया और फिर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उनकी लाश गांव के पास फेंक दी गई, जिससे ग्रामीणों के बीच दहशत…
