Author: Rashtra Darshan
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news website. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
रायपुर, 03 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय भारत की कर प्रणाली को आमजन के लिए अधिक सरल और उद्योग-व्यापार के लिए प्रोत्साहनकारी बनाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आयकर में 12 लाख तक की छूट देने के बाद अब जीएसटी दरों में की गई भारी कटौती से रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन की वस्तुएं, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सस्ते हो गए हैं। कई आवश्यक वस्तुओं पर…
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है जो आपको अपने बारे में अच्छा महसूस कराएंगे. किसी करीबी व्यक्ति के साथ बहस हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें. आप कड़ी मेहनत और धैर्य से अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे. आर्थिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहने वाली है. वृषभ राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है. परिवार के किसी सदस्य का पूरा साथ मिलेगा. आर्थिक रूप से स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहने वाली है. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. मिथुन राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है. आज का दिन आपकी आर्थिक परेशानी बढ़ा सकता है. आपके…
रायपुर, 03 सितम्बर 2025/ केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सक्रिय रूप से भागीदारी की। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि बैठक में जीएसटी प्रणाली में सुधार से जुड़े अनेक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सुधार आम नागरिकों को सहूलियत देंगे, व्यापार जगत को गति प्रदान करेंगे और देश की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जीएसटी…
रायपुर: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही का एक और भयावह मामला सामने आया है। मंगलवार रात बैजनाथपारा इलाके में एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने पहले एक राहगीर को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प: आदिवासी अंचलों सहित सभी नागरिकों तक पहुँचे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा क्या है पूरा मामला? घटना बैजनाथपारा की…
क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद कुछ आम सब्जियां भी डायबिटीज को कंट्रोल करने में जादू की तरह काम कर सकती हैं? अगर आप अपनी डाइट में इन सब्जियों को शामिल करें, तो आपका ब्लड शुगर लेवल काबू में रह सकता है और आप डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसी ही 9 सब्जियों के बारे में, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हैं बेहद असरदार। करेला करेले का कड़वा स्वाद भले ही पसंद न हो, लेकिन यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें चैरेंटिन और…
रायपुर, 03 सितम्बर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) के अवकाश की तारीख में संशोधन किया है। पहले यह अवकाश 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को घोषित था, जिसे अब बदलकर 5 सितंबर 2025 (शुक्रवार) कर दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार 6 सितंबर को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश निरस्त कर दिया गया है। वहीं अब 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के अवसर पर सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। हालांकि, 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के लिए पहले से घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत जारी रहेगा। लोकपरंपराएं एवं संस्कृति समाज को…
रायपुर, 03 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच लाइसेंस समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह अनुबंध प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के अंतर्गत किया गया है। इस अवसर पर वन एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध…
रायपुर, 03 सितम्बर 2025/ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे। उन्होंने राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में श्री अठावले ने विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन हितैषी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचे। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय समन्वय को और सुदृढ़…
रायपुर 3 सितम्बर 2025/ सावन-भादो में छत्तीसगढ़ की धरती पर पारंपरिक उत्सवों का विशेष महत्व रहता है। इसी क्रम में आज राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के निवास में तीजा मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा, गीत-संगीत और लोकनृत्य की अनूठी छटा देखने को मिली। महिलाएँ पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर लोकगीतों की मधुर धुनों से वातावरण को उल्लासमय बना रही थीं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तीजा मिलन को समाज की एकता और संस्कृति की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि तीजा छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आस्था और विश्वास का…
नई दिल्ली। भारत को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने स्किल गैप की बड़ी चुनौती को दूर करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इसके तहत कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय अब विकास योजनाओं को स्थानीय स्तर की मांग के आधार पर तैयार करने की पहल कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई और जमीनी सर्वेक्षण. मंत्रालय का कहना है कि केंद्र की योजनाएं तभी प्रभावी होंगी जब वे जिले और राज्यों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप बनाई जाएं। इसी दिशा में पहला कदम उठाते…
