Author: Rashtra Darshan
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news website. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
” शिक्षा का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना होता है न कि केवल किताबी ज्ञान देना। पाठ्य विषयो की शिक्षा के साथ बच्चों को शारीरिक शिक्षा, मानसिक शिक्षा , नैतिक शिक्षा, व्यवहारिक शिक्षा, कौशल शिक्षा, स्वावलंबन की शिक्षा आदि भी देना आवश्यक होता है तभी हम भावी पीढ़ी सुशिक्षित, सुसंस्कृत, और सशक्त देशभक्त नागरिक बना सकते हैं। व्यायाम से शरीर मजबूत होता है, योग और प्राणायाम से शरीर संतुलित होता है, और निरोग रहता है तथा मानसिक शक्ति का विकास होता है। इसीलिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग,प्राणायाम और व्यायाम को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल कराया…
रायपुर, 29 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech Corp. और रेल रखरखाव समाधानों की प्रमुख कोरियाई कंपनी UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश और सहयोग के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना, सतत परिवहन अधोसंरचना का निर्माण करना और रेलवे नेटवर्क को मज़बूत बनाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन दोनों कंपनियों के साथ साझेदारी से छत्तीसगढ़ की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा और लॉजिस्टिक्स बैकबोन को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की…
टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान दौरे के दौरान भारत में बुलेट ट्रेन नेटवर्क के बड़े विस्तार का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना भारत-जापान की साझेदारी का प्रमुख प्रतीक है और आने वाले वर्षों में इस पर यात्री सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही भारत का लक्ष्य 7,000 किलोमीटर तक हाई स्पीड रेल नेटवर्क विकसित करने का है। पीएम मोदी ने बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना का अधिकांश हिस्सा ‘मेक इन इंडिया’ के तहत विकसित किया जाएगा, जिससे यह कार्यक्रम टिकाऊ और व्यवहारिक बनेगा। उन्होंने जापानी कंपनियों को इसमें भागीदारी के लिए आमंत्रित किया।…
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्य के प्रति लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। एक सख्त आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि लगातार गैर-हाजिर रहने वाले कर्मचारियों का न सिर्फ वेतन काटा जाएगा, बल्कि उनकी सेवा भी समाप्त की जा सकती है। CG NEWS: MBBS स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कॉलेज में सनसनी का माहौल आदेश पत्र में बताया गया है कि पूर्व के निर्देशों के बावजूद अधिकांश जिलों में एनएचएम के अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालयों में नहीं पहुंच रहे हैं। विभाग ने इस लापरवाही को ‘लोकहित के विरुद्ध’…
रायपुर, बाल चिकित्सा हृदय देखभाल में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए, एमएमआई नारायणा अस्पताल, रायपुर ने १४ वर्षीय बालक पर भारत का पहला रिट्रीवेबल लीडलेस पेसमेकर इम्प्लांटेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह जटिल जन्मजात हृदय रोगों के उपचार में एक बड़ी प्रगति है। इस बालक ने पहले 2 वर्ष की आयु में दिल्ली के एक अन्य अस्पताल में आरवी से एपी कंडुइट के साथ इंट्राकार्डियक रिपेयर (ICR) करवाया था। 5 वर्ष की आयु में उसे कंप्लीट हार्ट ब्लॉक (CHB) हो गया, जिसके बाद 29 अक्टूबर 2024 को एमएमआई नारायणा अस्पताल में ड्यूल-चैंबर पेसमेकर लगाया गया। वह सेंट्रल इंडिया में ऐसा…
रायपुर/दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को दो नए न्यायाधीशों ने शपथ ली। न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली को भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने पद की शपथ दिलाई। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 25 अगस्त को हुई अपनी बैठक में उच्च न्यायालयों के दो मुख्य न्यायाधिशों को सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत करने की सिफारिश की थी। इसके बाद केंद्र ने 27 अगस्त को न्यायमूर्ति अराधे और न्यायमूर्ति पंचोली की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। न्यायमूर्ति आलोक अराधे पहले बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे, जबकि न्यायमूर्ति पंचोली पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। इनकी…
रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीती रात पति ने अपने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पटना में बवाल: पीएम के खिलाफ अपशब्द पर भड़की राजनीति, कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का हल्ला बोल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति मुकेश सेन ने अपनी पत्नी प्रियंका सेन के सिर पर धारदार हथियार से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक…
जगदलपुर। जिले स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में एक MBBS स्टूडेंट ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे कॉलेज में सनसनी फैल गई है. मृतक छात्र को देर रात करीब उसके रूममेट ने फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद उसने तत्काल अन्य छात्रों को बुलाकर उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, छात्र का नाम ज्ञानेंद्र मिश्रा है और वह कानपुर से हाल ही में जगदलपुर जिले के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने आया था और MBBS प्रथम वर्ष का छात्र था. मृतक…
नई दिल्ली। भारत आने वाले वर्षों में आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वैश्विक परामर्श कंपनी अर्न्स्ट एंड यंग (EY) की ताजा रिपोर्ट ‘EY इकोनॉमी वॉच’ में कहा गया है कि अगर वर्तमान आर्थिक विकास दर बनी रहती है, तो भारत वर्ष 2038 तक अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, परचेजिंग पावर पैरिटी (PPP) के आधार पर भारत की जीडीपी 2030 तक 20.7 ट्रिलियन डॉलर और 2038 तक 34.2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। वहीं, चीन 2030 तक 42.2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ…
कोरबा। जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जरवे की शासकीय प्राथमिक शाला में हेड मास्टर का लापरवाह और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार सामने आया। शुक्रवार सुबह हेड मास्टर चंद्रपाल पैकरा शराब के नशे में धुत होकर कार्यालय में मेज पर सोते पाए गए। इतना नशा था कि कई बार आवाज देने के बावजूद वह नहीं जागे। घटना का खुलासा तब हुआ जब कक्षा में शिक्षक देव प्रसाद बर्मन पढ़ा रहे थे और हेड मास्टर कार्यालय में सो रहे थे। जागने पर हेड मास्टर न तो जिला कलेक्टर का नाम बता पाए, न ही मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री का। हेड मास्टर की इस…
