Author: Rashtra Darshan
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news website. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 7 साल बाद चीन के दौरे पर हैं। यह दौरा भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बाद एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। समिट के दौरान, पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित कई राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। 17 साल बाद हरभजन-श्रीसंत थप्पड़ कांड फिर सुर्खियों में, ललित मोदी ने जारी किया वीडियो शिखर सम्मेलन का एजेंडा यह शिखर सम्मेलन चीन के किंगदाओ शहर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें…
सरगुजा। जिले के मैनपाट कमलेश्वरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में चपरासी ही मरीजों को दवाइयां बांटता नजर आया। यह पूरी घटना किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) प्रेम सिंह मार्को ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही बेहद गंभीर है और मरीजों की जान…
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत का 2008 का थप्पड़ कांड 17 साल बाद फिर चर्चा में आ गया है। IPL के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बीच हुए मैच के दौरान यह घटना घटी थी। हाल ही में IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने इस मामले का वीडियो जारी किया, जिसमें हरभजन सिंह श्रीसंत को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ललित मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट में पहली बार दिखाया। मोदी का कहना है कि यह फुटेज पहले कभी सार्वजनिक…
सरगुजा जिले में अलग-अलग घटनाओं में पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। घटनाओं ने इलाके में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। पहली घटना सीतापुर के केसला की है, जहां 7 वर्षीय मासूम अपने दोस्त के साथ मान नदी में नहाने गया था। नहाते समय तेज बहाव में वह बह गया और डूब गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक कक्षा पहली का छात्र था और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी घटना ग्राम नकना की है, जहां डबरी में तैरती हुई 70 वर्षीय…
रायपुर। नियमितीकरण सहित अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के NHM कर्मचारियों प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नो वर्क नो पेमेंट का नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि संविदाकर्मी यदि काम नहीं करते हैं तो उन्हें वेतन नहीं मिलता है। एनएचएम कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर हैं, इसलिए विभाग ने यह कदम उठाया है। मंत्री ने बताया कि कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति दी जा चुकी है, जैसे: 22%…
महासमुंद: महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू को पूछताछ के लिए थाने लाई है. इस बात की खबर मिलते ही उनके समर्थकों ने तुमगांव थाने का घेराव कर दिया है. थाने में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ पैसों की मांग करते हुए छेड़छाड़ के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर बीएनएस की धारा 351(3), 296, 74, 75(2) के तहत मामला दर्ज कर बलराम कांत साहू को पूछताछ के लिए थाने…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में शुक्रवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मंदिर में प्रसाद और चुन्नी को लेकर हुए विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि मंदिर के एक सेवादार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक सेवादार की पहचान 35 वर्षीय योगेश सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले थे। वे पिछले 14-15 सालों से कालकाजी मंदिर में सेवा दे रहे थे। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो युवक बेसुध पड़े सेवादार पर लगातार…
टोक्यो/सेंडाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान दौरे के दूसरे दिन शनिवार को मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे, जहां उन्होंने दुनिया की सबसे एडवांस बुलेट ट्रेन E10 का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भी मौजूद रहे। दोनों प्रधानमंत्रियों ने बुलेट ट्रेन में सफर भी किया और ट्रेन संचालन की तकनीक को करीब से समझा। मोदी ने यहां भारत से गए उन ट्रेन ड्राइवरों से भी मुलाकात की, जो जापान के ईस्टर्न रेलवे से विशेष ट्रेनिंग ले रहे हैं। ये प्रशिक्षित ड्राइवर भविष्य में भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेनों को संचालित करेंगे। 14 वर्षीय बालक पर…
बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस अवसर पर वे बिलासपुर पहुंचकर स्व. काशीनाथ गोरे की स्मृति स्मारिका के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास में ModernTech Corp. और UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश व सहयोग के लिए किया आमंत्रित कार्यक्रम में कई बड़े जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री…
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिती अच्छी होगी। करियर के लिए समय अच्छा रहेगा। लाइफ में कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। निवेश करने से लाभ होगा। व्यापार में विस्तार का प्लान बना सकता है। आज किए गए कार्य आपको भविष्य में शुभ फल देंगे। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को जीवन में नए मौके मिलेंगे। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। नए कनेक्शन बनेंगे। प्रेमी और प्रेमिका के लिए ये समय वरदान के समान कहा जा सकता है। किसी नए दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात संभव है। धन लाभ हो सकता है। मिथुन…
