Author: Rashtra Darshan
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
Rashifal 21 November 2025: राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। मेष (Aries) स्वभाव: उत्साही राशि स्वामी: मंगल शुभ…
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही के कारण एक गर्भवती महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही ई-रिक्शा में बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि सरकारी वाहन समय पर नहीं मिला और मितानिन भी गर्भवती महिला को बीच रास्ते में छोड़कर लौट गई, जिससे परिजनों में नाराजगी जाहिर की है। जानकरी के अनुसार, अयोध्यापुरी दर्री निवासी बाबूलाल विश्वकर्मा की पत्नी सीमा विश्वकर्मा को आज सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उसे बस्ती से लगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां मौजूद स्टाफ ने…
रायपुर : छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिला अस्पताल पंडरी रायपुर और जिला अस्पताल बलौदाबाजार की इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (IPHL) को भारत सरकार के नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम (NQAS) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। इनमें पंडरी रायपुर की IPHL देश की प्रथम, जबकि बलौदाबाजार की IPHL देश एवं राज्य की द्वितीय प्रमाणित लैब बनी है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और वैज्ञानिक मानकों पर आधारित लैब सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को प्रमाणित करती है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार का दिन ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता और वित्तीय समावेशन को नई ऊर्जा देने वाला दिन रहा। जहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त के राज्य स्तरीय वितरण कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और हजारों ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति में बहुप्रतीक्षित एकीकृत राज्य ब्राण्ड छत्तीसकला तथा डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का विमोचन किया। रायपुर कलेक्टर का इलेक्शन मोड में सख्त रुख, SIR प्रक्रिया को लेकर दिए कड़े निर्देश ग्रामीण महिला उत्पादों को मिला राज्य का पहला एकीकृत…
रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एआरओ, जोन कमिश्नर और सीएमओ की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को इलेक्शन मोड में कार्य करते हुए शेष गणना पत्रकों के शीघ्र वितरण, कलेक्शन और एंट्री की गति तेज करने के निर्देश दिए। हरभजन सिंह का मैच के बाद पाक खिलाड़ी से हाथ मिलाने का VIDEO वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों से क्षेत्रवार गणना प्रपत्रों के वितरण, कलेक्शन और एंट्री की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों…
एशिया कप 2025 में जब भारतीय टीम के प्लेयर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए तीनों मुकाबलों के खत्म होने के बाद उनके किसी भी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया था तो उसके बाद सभी की जमकर तारीफ देखने को मिली थी। इस लिस्ट में टीम इंडिया के कई पूर्व खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है, जिसमें हरभजन सिंह भी हैं। अब टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी से हाथ मिलाते हुए दिखाई दिए हैं, जिसको लेकर जमकर हरभजन की आलोचना भी…
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस-मॉडल माहिका शर्मा आजकल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी रोमांटिक पोस्ट्स से फैंस के बीच उनके बढ़ते रिश्ते की खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में हार्दिक ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के ‘बिग 3’ माहिका, अपने बेटे अगस्त्य और अपने पेट डॉग को दिखाया। इन्हीं तस्वीरों में लोगों को एक खास चीज भी देखने को मिली, जिस पर लोगों की निगाहें जा टिकी हैं और लोग बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या हार्दिक पांड्या ने सगाई कर ली हैं। तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो…
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग और गहरा होने जा रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत को दो महत्वपूर्ण और हाई-प्रिसिजन सैन्य प्रणालियों- जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम और एक्सकैलिबर आर्टिलरी प्रोजेक्टाइल्स की संभावित बिक्री को मंज़ूरी दे दी है। यह मंज़ूरी अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (DSCA) की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के बाद सामने आई। 8 महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अंबिकापुर में बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में हुईं शामिल जवलिन मिसाइल सिस्टम की बिक्री पर हरी झंडी अमेरिका ने भारत को जवलिन मिसाइल सिस्टम बेचने की अनुमति दी है, जिसकी…
अंबिकापुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से वे अंबिकापुर पहुंची। पीजी कॉलेज मैदान में बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित गौरव दिवस समारोह में शामिल हुई हैं। Naxal Encounter: नक्सली कमांडर हिडमा और पत्नी राजे का शव 2 दिन बाद पहुंचा गांव, आज होगा अंतिम संस्कार राष्ट्रपति अपने प्रदेश प्रवास के दौरान वैद्यों और देवस्थलों से जुड़ी दो योजनाओं का उद्घाटन करेंगी। इनमें पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है। इसके अलावा, वे 70 साल पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा गोद लिए गए बच्चे से भी मिलेंगी।…
Naxal Encounter: मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा और उसकी पत्नी राजे का शव 2 दिन बाद आज सुबह उनके गृहग्राम पूवर्ती लाया गया। दोनों नक्सल दंपति का अंतिम संस्कार गांव में ही किया जाएगा। Gold Price Update: 20 नवंबर को सोने के रेट में हुआ बदलाव, जानिए आज का ताजा दाम बता दें कि कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा को 18 नवंबर को अल्लूरी सीताराम राजू जिले में हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया था। इस ऑपरेशन में हिडमा के साथ उसकी दूसरी पत्नी राजे और उसके गार्ड सहित कुल 6 नक्सली ढेर हुए थे। हिडमा की…
