Author: Rashtra Darshan
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
बिलासपुर : हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा के दौरान देवकीनंदन स्कूल सेंटर पर हंगामा हो गया। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्होंने व्यापमं के क्वार्डिनेटर को घेर लिया और परीक्षा हॉल में प्रवेश देने की मांग की। परीक्षार्थियों का आरोप था कि जब एक परीक्षार्थी जो बाहर घूम रहा था उसे प्रवेश दे दिया गया, तो एकाध मिनट की देरी से आने वाले अन्य परीक्षार्थियों के लिए गेट बंद क्यों किया गया। उन्होंने इसे भेदभाव बताया। CG में दर्दनाक हादसा: वॉर्मअप के दौरान 14 वर्षीय बच्चे की मौत, हार्ट अटैक की आशंका देवकीनंदन…
सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर है. यहां एक 14 साल के बच्चे की मौत हो गई है. फुटबॉल खेलने के लिए मैदान में पहुंचा था और वॉर्मअप के दौरान गिर पड़ा. बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने की वजह से बच्चे ने दम तोड़ा है. हालांकि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह का खुलासा होगा. दुर्गम पहाड़ियों में सुरक्षा का नया किला: डीआरजी–एसटीएफ–कोबरा ने IED खतरों के बीच ताड़पाला कैंप बनाया सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में रोज की तरह रविवार की सुबह भी 14 साल का मोहम्मद फैजल निखिल…
बीजापुर : बीजापुर के थाना उसूर के अत्यंत संवेदनशील ताड़पाला क्षेत्र में कर्रेगुट्टा पहाड़ पर एक नया सुरक्षा और जन-सुविधा कैंप सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है। यह कदम सुरक्षा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रहा है। डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 205, 210 और केरिपु 196 की संयुक्त टीमों ने दुर्गम पहाड़ी इलाके, सड़क संपर्क के अभाव, IED के लगातार खतरे और पानी जैसी चुनौतियों के बावजूद अदम्य साहस दिखाते हुए कैंप का निर्माण पूरा किया। Gevra-Bilaspur MEMU Accident: CRS ने लोको पायलट और असिस्टेंट के मोबाइल स्क्रीन टाइम डेटा तलब किया, जांच में तेजी…
Gevra-Bilaspur MEMU Accident: गेवरा बिलासपुर मेमू रेल हादसे की जांच में तेजी आते दिखाई दे रही है। सीआरएस कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी बीके मिश्रा ने रेल हादसे में मृत लोको पायलट और गंभीर रूप से घायल असिस्टेंट लोको पायलट के मोबाइल की स्क्रीन टाइम डेटा मांगी है। रेलवे अफसरों ने लोको पायलट व असिस्टेंट लोको पायलट के मोबाइल का कॉल डिटेल सीआरएस को उपलब्ध करा दिया है। Chhattisgarh: गृह मंत्री विजय शर्मा ने सरेंडर नक्सलियों के लिए आधार और राशन कार्ड बनवाए, पुनर्वास प्रक्रिया में तेजी गेवरा बिलासपुर हुए मेमू रेल हादसे की जांच कर रहे कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी…
सुकमा : गृहमंत्री विजय शर्मा ने सुकमा में सरेंडर किए नक्सलियों से मुलाकात की। इनके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए खुद आवेदन करवाया। साथ ही अफसरों से कहा कि जल्द ही इनके स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल कैंप लगवाएं। CG News: 1 करोड़ से अधिक का 3,266 क्विंटल अवैध धान जब्त, 30 मामलों में बड़ी कार्रवाई दरअसल, विजय शर्मा सुकमा में बनाए गए पुनर्वास केंद्र निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे युवाओं के साथ चौपाल लगाकर उनसे बात की। इस दौरान पुनर्वासित युवाओं ने अपनी बातों को उनके…
रायगढ़: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ अवैध धान भंडारण एवं परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर पर बसे जिलों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। रायगढ़ जिले में चेकिंग के दौरान अवैध धान के 30 मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने अभी तक कुल 3,266 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 1 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है। Gold-Silver Latest Rates: एक ओर सोने में उछाल, दूसरी…
Gold-Silver Latest Rates: भारतीय शेयर बाजार बीते हफ्ते भी उठा-पटक ही रहा है. एक सेशन में निफ्टी अपने ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंचा तो वहीं, दूसरे सेशन में उसमें भारी गिरावट देखने को मिली. इसी बीच देश में सोने की कीमतों में वही रुख देखा गया. मार्केट में अनिश्चितता के बीच में इस हफ्ते सोने की कीमतें बढ़ी हैं. पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 760 रुपये महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोना 700 रुपये चढ़ा है. 23 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 1,25,990 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4061.91…
रायपुर : अगले महीने 3 दिसंबर का दिन रायपुर के साथ छत्तीसगढ़ के लिए खास होने वाला है। लम्बे अंतराल के बाद यहां के शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच साउथ अफ्रीका और टीम इण्डिया के बीच सीरीज का हिस्सा होगा और तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला होगा। चूंकि भारतीय टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सितारों से सजी होगी, इसलिए हर कोई स्टेडियम से ही इस मुकाबले का लुत्फ़ उठाना चाहता है। हालांकि क्रिकेट फैंस की इस उम्मीद को 22 नवम्बर को बड़ा झटका लगा है। CG Weather Update…
CG Weather Update : रात में ठंड का प्रभाव कम होने की हो वजह से दिन में धूप तेज महसूस रही है. नवंबर के तीसरे सप्ताह में राज्य का मौसम अपनी सामान्य स्थिति में है. मध्य इलाकों में कम ठंड पड़ रही और उत्तरी हिस्से में इसका प्रभाव अधिक है. पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकार्ड किया गया. एक दौर की जोरदार ठंड के बाद प्रदेश का मौसम अपनी सामान्य स्थिति में आ गया है. अभी दिन में धूप भले ही तेज है, मगर अधिकतम पारा अपनी सामान्य जैसी स्थिति में है. रायपुर समेत…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में आबकारी और DMF घोटाले को लेकर एसीबी और EOW ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस रेड में प्रदेश के करीब 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी जा रही है। एसीबी और EOW की टीमों ने अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। सूत्रों के अनुसार आज सुबह से रायपुर, जगदलपुर, कोंडागांव, अंबिकापुर और बिलासपुर सहित कई अन्य जिलों में कार्रवाई की जा रही है। Rashifal 23 Nov 2025: रविवार को इन राशियों को मिलेगी खुशहाली, जानें क्या कहते हैं सितारे रेड में प्रमुख नामों में पूर्व आबकारी अधिकारी निरंजन दास और…
