Author: Rashtra Darshan

Rashtra Darshan

Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

कोरबा: जिले में 27 लाख 90 हजार रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गेवरा प्रोजेक्ट ऊर्जानगर निवासी महेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक, कोरबा जिला को लिखित आवेदन देकर दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। आवेदन में महेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में थाना दीपका थाना में दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन के विरुद्ध 27,90,000 रुपये की धोखाधड़ी को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। यह मामला एफआईआर क्रमांक 160/2020, धारा 420 आईपीसी के तहत पंजीबद्ध किया गया था।…

Read More

धमतरी : नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर धमतरी में उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। घेराव के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बैरिकेडिंग करनी पड़ी। इसी अफरा-तफरी के बीच विधायक और पूर्व विधायक सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें हल्की चोटें आई हैं। धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से…

Read More

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के साथ ही देशभर में जबरदस्त हलचल मचा दी है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की पकड़ लगातार मजबूत बनी हुई है और दूसरे हफ्ते में भी इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। हर गुजरते दिन के साथ फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है, जिससे यह साफ हो गया है कि दर्शकों का उत्साह अभी भी बरकरार है। महज 11 दिनों में फिल्म ने ₹600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। खास बात यह है कि वीकेंड ही नहीं, बल्कि…

Read More

U19 Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम एक और टूर्नामेंट जीतने के करीब पहुंच चुकी है। ये टूर्नामेंट भारत की युवा टीम खेल रही है और सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुकी है। अंडर 19 एशिया कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए तैयार है। इस बीच कब और कितने बजे शुरू होगा, ये बात जान लीजिए। ये भी देख लीजिए कि मैच को टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे। धर्म परिवर्तन विवाद: सरपंच पिता के शव के अंतिम संस्कार को लेकर बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने चर्च में लगाई आग भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें सेमीफाइनल…

Read More

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बड़े तेवड़ा गांव में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण है। भारी विरोध के बाद आज प्रशासन ने शव को कब्र से निकाला। वहीं ग्रामीणों में अभी भी आक्रोश है। आक्रोशित भीड़ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चर्च में तोड़फोड़ की और आग भी लगा दी। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। दरअसल गांव के सरपंच रजमन सलाम के पिता चमराराम सलाम की रविवार को अस्पताल में उपचार के…

Read More

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट, मुंबई की कुछ स्थानीय अदालतों और दो प्रमुख बैंकों को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. धमकी ई-मेल के जरिए दी गई, जिसके बाद तुरंत मुंबई पुलिस और बम स्क्वाड की टीमें कोर्ट परिसर में पहुंचीं. सुरक्षा एजेंसियों ने गहनता से जांच की, लेकिन राहत की बात यह रही कि वहां से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. Chhattisgarh GST Action: नवीन इंजीनियरिंग वर्क्स में GST विभाग ने मारा छापा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज जब्त जिन जगहों को बम की धमकी मिली, वह ज्यादातर साउथ मुंबई में हैं. इनके अलावा…

Read More

अंबिकापुर : शहर के एमजी रोड स्थित नवीन इंजीनियरिंग संस्थान में जीएसटी विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है. जीएसटी विभाग के अधिकारी लगातार 12 घंटे तक दस्तावेजों और उपकरणों की जांच करते रहे. Chhattisgarh : रायगढ़ से पहले पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी आग, यात्रियों में अफरा-तफरी जीएसटी विभाग की टीम ने रेड कार्रवाई में फर्म से संबंधित दस्तावेज और बिजली उपकरण ज्बत किया है. जानकारी के अनुसार, नवीन इंजीनियरिंग संस्थान मशीन मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों में सामग्री सप्लाई का कार्य करता है. छापेमारी के दौरान विभागीय टीम ने संस्थान से बड़ी मात्रा में…

Read More

बिलासपुर: रायगढ़ स्टेशन से पहले पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) के एक जनरल कोच में बुधवार रात अचानक आग लगने की घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना भूपदेवपुर–किरोड़ीमल नगर सेक्शन में उस समय हुई, जब ट्रेन अपनी नियमित रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। तीसरे जनरल कोच से अचानक घना धुआं निकलता देख यात्रियों में दहशत फैल गई और सभी ने तत्काल स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चेन पुलिंग (एसीपी) कर ट्रेन को रोक दिया। Chaitanya Baghel Case : 3200 करोड़ के शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई जनवरी तक टाली …

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने चैतन्य बघेल की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी, जिसमें उन्होंने कथित शराब घोटाले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस संवेदनशील और व्यापक मामले की सुनवाई “टुकड़ों में” नहीं की जा सकती। कोर्ट ने संकेत दिया कि जब तक सभी संबंधित पहलुओं और…

Read More

वाशिंगटनः अमेरिका और वेनेजुएला के बीच संघर्ष और तेज हो गया है।द गार्जियन की खबर के अनुसार अमेरिकी नौसेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में फिर एक जहाज पर ड्रग तस्करी का आरोप लगाकर घातक हमला किया है, जिसमें चार लोग मारे गए। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के अनुसार ट्रंप ने वेनेजुएला पर अमेरिकी तेल लेने का आरोप लगाते हुए दबाव और बढ़ा दिया है। बुधवार को हेगसेथ ने कहा कि “नार्को-तस्करी संचालन” में लगे एक जहाज पर “घातक काइनेटिक स्ट्राइक” ने चार लोगों की जान ली। प्रशांत महासागर में हुए इस ताजे हमले के बाद अमेरिका द्वारा कथित ड्रग-तस्करी करने वाली नावों पर…

Read More