Author: Rashtra Darshan
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी से अवारा कुत्ते के जानलेवा हमले की घटना सामने आई है. पोटीयाडीह गांव में घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया. बच्ची के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई है. उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से रायपुर रेफर कर दिया है. सांभर शिकार मामला: 12 शिकारी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश तेज जानकारी के मुताबिक, 5 साल की प्रियांशी साहू अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान कुत्तों ने अचानक उसपर हमला कर दिया. घटना के बाद परिजन बच्ची को लेकर जिला…
गरियाबंद : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सांभर के शिकार के एक मामले में एंटी पोचिंग टीम ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन ने जानकारी दी। उप निदेशक वरुण जैन के अनुसार 15 दिसंबर को कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र में गश्त के दौरान शेष पगार जलप्रपात के पास अज्ञात वन्यप्राणी के रक्त के निशान पाए गए। इसके बाद पेट्रोलिंग टीम द्वारा कैमरा ट्रैप फुटेज, गोपनीय सूचना तथा अन्य तकनीकी साधनों के आधार पर जांच की गई।…
जगदलपुर : 9 जून 2025 को सुकमा जिले के कोंटा में हुए नक्सल हमले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे की शहादत के मामले में राज्य अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) ने शुरू की थी। जांच के बाद अब इस घटना में चार नक्सलियों को हत्या का आरोपी मानते हुए दंतेवाड़ा एनआईए विशेष कोर्ट में अभियोग पत्र पेश किया गया है। इस मामले में दंतेवाड़ा एनआईए विशेष कोर्ट में अभियोग पत्र पेश किया गया। चार नक्सलियों को हत्या का आरोपी माना गया, राज्य अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) ने जांच शुरू करते हुए कोंटा एरिया कमेटी के नीलामड़गू के जनमिलिशिया अध्यक्ष सोड़ी…
दुर्ग : जिले में स्कूली छात्रों के बीच आपसी रंजिश को लेकर चाकूबाजी हुई है। चाकूबाजी में एक छात्र के बड़े भाई को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, खालसा स्कूल के एक छात्र का किसी दूसरे स्कूल के छात्र से पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद उस समय शांत हो गया, लेकिन दूसरे स्कूल का छात्र मन में रंजिश पाले रहा। Chhattisgarh: तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत, तीन महीने में पांचवीं घटना बदला लेने की नीयत से उसने अपने 10 से 11 साथियों को इकट्ठा किया और 19 दिसंबर को अचानक चाकू…
रायगढ़ : वन परिक्षेत्र रायगढ़ के बंगुरसिया सर्किल में हाथी के शावक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. यह घटना बड़झरिया तालाब में उस समय हुई, जब रात के वक्त हाथियों का दल नहाने पहुंचा था. जांजगीर-चांपा में PNB ATM लूट की घटना, नकाबपोश बदमाश ने महिला कर्मचारियों से लूटे 50 हजार रुपये बताया जा रहा है कि तालाब में नहाने के दौरान शावक गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में 32 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के…
जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में PNB ATM में बैंक कर्मचारियों से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एटीएम में नकदी डालने गईं दो महिला कर्मचारियों से नकाबपोश बदमाश ने बचे हुए कैश (50 हजार रुपये) लूट लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के मिनी माता चौंक के PNB ATM का है. छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम, नवा रायपुर अटल नगर को मिली नई तहसील का दर्जा दोनों महिला कर्मचारी आज दोपहर 12 बजे 8 लाख, 50 हजार रुपये…
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर अटल नगर को एक बड़े प्रशासनिक फैसले के तहत नई तहसील का दर्जा प्रदान कर दिया है। इस निर्णय से लाखों आबादी को राहत मिलेगी, क्योंकि अब राजस्व और सरकारी कार्यों के लिए दूर-दराज के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस संबंध में अधिसूचना 19 दिसंबर को राजपत्र में प्रकाशित की गई है। नई तहसील के सीमांकन के तहत उत्तर में मंदिर हसौद, दक्षिण में अभनपुर, पूर्व में गोबरा-नवापारा और पश्चिम में रायपुर को परिधि के रूप में निर्धारित किया गया है। प्रशासनिक सुविधा के लिए नवा रायपुर अटल नगर तहसील में…
बिलासपुर : लैब टेक्नीशियन की बदसलूकी से नाराज छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (CIMS) में कार्यरत जूनियर डॉक्टर्स ने शनिवार सुबह से काम बंद हड़ताल पर चले गए. IND vs SA: भारत ने सीरीज जीतकर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, नया इतिहास रचा जानकारी के अनुसार, रेडियो विभाग में पदस्थ जूनियर डॉक्टर को लैब टेक्नीशियन मनीष कुमार सोनी ने थप्पड़ मार दिया था. इस घटना की शिकायत करने पर सिम्स प्रबंधन लैब टेक्नीशियन को मानसिक तौर पर बीमार करार दे दिया. रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ ने पाकिस्तान में बैन के बावजूद तोड़ा Record, सबसे ज्यादा देखी जाने वाली पायरेटेड भारतीय फिल्म बनी…
IND vs SA: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को पांचवें टी20 मैच में 30 रनों से हरा दिया और इसी के साथ टीम ने सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज कर ली। भारत ने हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा के धमाकेदार अर्धशतकों की बदौलत 231 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद अफ्रीकी टीम 201 रन ही बना पाई। पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब उसने अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतते ही खास कमाल कर दिया। रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ ने पाकिस्तान में बैन के बावजूद…
रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने पाकिस्तान में ऑफिशियली बैन होने के बावजूद एक हैरान कर देने वाला इतिहास रच दिया है। IANS की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म रिलीज होने के पहले दो हफ्तों में इसे कम से कम 20 लाख बार गैर-कानूनी तरीके से डाउनलोड किया गया है, जिससे यह पाकिस्तान के हाल के इतिहास में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली पायरेटेड इंडियन फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आंकड़ा शाहरुख खान की ‘रईस’ और रजनीकांत की ‘2.0’ जैसी पिछली हिट फिल्मों के पायरेसी नंबरों को भी पार कर चुका है। Gold Price Today: शनिवार को…
