Author: Rashtra Darshan
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
Gold Price Update: क्रिसमस के एक दिन पहले आज सोने और चांदी की चमक और बढ़ी है। आज लगातार तीसरे दिन इनके भाव ऊपर चढ़े हैं। गोल्ड की बात करें तो दो दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव लगातार तीसरे दिन उछले हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। तीन दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹4380 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹4010 बढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे…
Chhattisgarh Bandh: कांकेर के आमबेदा इलाके के बड़े तेवड़ा गांव में बीते दिनों हुए शव दफन विवाद और धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने बुधवार यानी 24 दिसंबर को प्रदेशव्यापी छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है. छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स चैम्बर्स ने भी अपना समर्थन दिया है. कई व्यापारी राजधानी रायपुर में जयस्तंभ चौक सहित प्रमुख मार्गों में दुकानें बंद कराने निकले हैं. उनके साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं. SIR अपडेट छत्तीसगढ़: 27 लाख से अधिक नाम कटे, जानिए अब प्रदेश में कितने वोटर बचे चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ ट्रांसपोर्ट चैंबर का भी बंद को…
रायपुर : चुनाव आयोग की ओर से भारत के विभिन्न राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया कराई जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में SIR के आंकड़े जारी किए हैं। SIR के ड्राफ्ट रोल में छत्तीसगढ़ की वोटर लिस्ट से 27 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। चुनाव आयोग ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में 18 दिसंबर तक कुल 2,12,30,737 मतदाताओं में से 1,84,95,920 मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र जमा करवाए हैं। CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में शीतलहर का कहर, कई जिलों में घना कोहरा; तापमान 3 डिग्री तक…
CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में लोगों को फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. आगामी दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है. राजधानी रायपुर, दुर्ग और बालोद समेत कई इलाकों में 25 दिसंबर तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं आज उत्तरी सीमा से लगे क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने के लिए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. अगले 3 दिनों में पारा 1 से 3 डिग्री सेल्सियस…
Rashifal 24 December 2025: 24 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, आइए जानते हैं आज का राशिफल- मेष राशिमेष राशि वाले आज प्रेरित और ऊर्जावान महसूस करेंगे. आप नई चुनौतियों और परियोजनाओं को लेने के लिए उत्सुक हैं. आप सामान्य से अधिक उत्पादक भी होंगे. आप खुद को ओवरएक्सटेंड न करें. आराम करने और रिचार्ज करने के लिए कुछ समय लें, अन्यथा आप बर्नआउट का जोखिम उठाएंगे. VHT 2025-26: सिर्फ 1 रन बनाते ही विराट कोहली रचेंगे इतिहास,…
Virat Kohli Record: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत 24 दिसंबर से हो रही है। इस टूर्नामेंट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। विराट कोहली 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। दिल्ली की टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच आंध्रा के खिलाफ खेलेगी। ये मैच 24 दिसंबर को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। Fact Check: क्या ‘अवतार 3’ में दिखे गोविंदा? वायरल वीडियो ने उड़ाई नींद, जानिए…
जेम्स कैमरून की फिल्मों का जादू पूरी दुनिया के सिर चढ़कर बोलता है। हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अवतार’ का तीसरा भाग ‘अवतारः फायर एंड ऐश’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। फिल्म अपने पहले मंडे टेस्ट से भी गुजर चुकी है और पहले मंडे को इसने 8.5 करोड़ का कलेक्शन किया। जेम्स कैमरून की फिल्म भारत में अब तक 67 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद गोविंदा के फैंस खुशी से उछल पड़े।…
Student Death in Raipur: नया रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से गिरने से लाइबेरियन मूल के एक छात्र की मौत हो गई. हालांकि, अभी ये अस्पष्ट नहीं है कि छात्र खुद कूदा था, या किसी ने उसे धक्का देकर गिराया है. जिस छात्र की मौत हुई है, उसकी पहचान सैम के रूप में हुई है औऱ वह लाइबेरिया का रहने वाला था. मृतक MBA सेकेंड ईयर का छात्र था. रायपुर के मंदिर हसोद थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 22 दिसंबर की शाम को छत से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसके…
CG Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ में नये साल से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य की कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 31 दिसंबर 2025 को महानदी भवन में आयोजित होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों पर मुहर लगेगी। इससे पहले 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद मीडिया को ब्रीफिंग भी दी गई थी। Bijapur Naxal Operation: बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, माओवादियों का छुपा हथियार और विस्फोटक भंडार बरामद आत्मसमर्पित नक्सलियों के प्रकरणों की वापसी कैबिनेट की बैठक…
Bijapur Naxal Operation: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने सघन सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा जमीन के भीतर छुपाकर रखे गए अवैध हथियार एवं विस्फोटक सामग्री के एक बड़े डम्प का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, थाना उसूर क्षेत्र अंतर्गत कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा चोटी इलाके में कोबरा 204 एवं सीआरपीएफ 196 की संयुक्त टीम एफओबी ताड़पाला घाटी क्षेत्र के घने जंगलों में सघन तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान डोलीगुट्टा चोटी एरिया में संदिग्ध स्थानों की खुदाई करने पर माओवादियों द्वारा छुपाकर रखी गई…
