Author: Rashtra Darshan
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
Aaj Ka Rashifal 17 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज एकादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज रात 10 बजकर 55 मिनट तक परिध योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज इंदिरा एकादशी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश जी अनुसार आज का दिन मेष राशि वालों के लिए दूसरों की कोई सलाह फायदेमंद सिद्ध होगी। आज बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा खेल -…
कांकेर : अस्पताल में महिला हेल्थ अफसर से सहकर्मी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। एनएचएम कर्मियों के हड़ताल में चले जाने के चलते दोनों अस्पताल में अकेले थे। इस दौरान दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म के दौरान पहुंचे पति ने किसी तरह अपनी पत्नी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। घटना कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। खराब सड़क को लेकर अनोखा प्रदर्शन : सड़क पर नारियल चढ़ाया, अगरबत्ती जलाकर शख्स ने किया पूजा-पाठ मामले में मिली जानकारी के अनुसार पटौद उप स्वास्थ्य केंद्र में पीड़िता रूरल हेल्थ अफसर के पद पर पदस्थ है। उसकी…
खैरागढ़ : जिले की टूटी-फूटी सड़कों पर अब जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। स्थानीय युवक दिनेश साहू ने ऐसा अनोखा विरोध किया, जिसने प्रशासन और नेताओं दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया। युवक ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों को माला पहनाई, अगरबत्ती जलाई और नारियल चढ़ाकर जसगीत गाते बाकायदा पूजा भी की। केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ को आयुष्मान भारत के तहत 130 करोड़ की अतिरिक्त राशि इस व्यंग्यात्मक प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा और लोग इसे नेताओं के झूठे वादों और प्रशासन की नाकामी पर करारा प्रहार बता रहे हैं। वायरल…
रायपुर: वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 130 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि जारी की गयी है. इस तरह से पीएन जन आरोग्य योजना के लिए राज्य सरकार को अब तक 505 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हो चुकी है. इस राशि से राज्य के निजी अस्पताल के दावों का लगातार भुगतान किया जा रहा है. CG News : अचानक आई बाढ़ में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बहकर पलटी, 7 मजदूर बहे गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी दी थी कि राज्य में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पंजीकृत निजी…
कवर्धा : घुमाछापर गांव के पास स्थित टमरू नाले में रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गई। ट्रॉली में सवार सभी 7 मजदूर भी बह गए। हालांकि, सभी मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचा ली।बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले के बीचों-बीच फंस गई थी। इसी दौरान तेज बारिश हुई और अचानक पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे ट्रॉली समेत मजदूर बहने लगे। Liquor scam : ईडी का दावा, चैतन्य बघेल ने 16.70 करोड़ अवैध कमाई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में लगाई इसके अलावा सूरजपुर जिले में 7 लोगों पर बिजली गिरी है,…
बिलासपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी। चैतन्य बघेल ने शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी गिरफ्तारी को अवैधानिक और राजनीति से प्रेरित बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। उनका कहना है कि ईडी ने बिना उचित आधार के उन्हें हिरासत में लिया। CG NEWS : समग्र शिक्षा पर समीक्षा बैठक सम्पन्न, मंत्री के निर्देशों को लागू करने के आदेश जारी सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट को बताया…
रायपुर: रायपुर में समग्र शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री के निर्देशों को लागू करने के लिए मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है. यह आदेश राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक को भेजा गया है. बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और इन्हें जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए कई अहम निर्देश दिए गए हैं. Chhattisgarh : सड़क हादसे में आरपीएफ जवान की मौत, पूरे सम्मान के साथ गृह ग्राम भेजा गया पार्थिव शरीर ये है निर्देश – स्कूलों का नियमित निरीक्षण- संकुल समन्वयकों से लेकर राज्य स्तर के अधिकारियों तक को स्कूलों…
Chhattisgarh : सड़क हादसे में आरपीएफ जवान की मौत, पूरे सम्मान के साथ गृह ग्राम भेजा गया पार्थिव शरीर
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से खोंगसरा से वापस पेंड्रारोड लौट रहे आरपीएफ के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. आरपीएफ ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर मृत जवान के शव को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिला स्थित गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. CG NHM Workers Strike : NHM कर्मचारियों की हड़ताल को झारखंड चिकित्साकर्मी संघ का समर्थन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा पत्र जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय राम आसरे सरोज सोमवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल से खोंगसरा से वापस पेंड्रारोड लौट रहे था, इसी…
रायपुर : महीनेभर से काम बंद कर हड़ताल पर बैठे एनएचएम के संविदा कर्मचारियों को मंगलवार को काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया गया है. इस बीच झारखंड के चिकित्साकर्मी संघ ने एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को अपना समर्थन दे दिया है. संघ की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है, जिसमें इस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की है. मदर डेयरी का तोहफ़ा: दूध हुआ 2 रुपये प्रति लीटर सस्ता, घी और पनीर की कीमतों में भी आई गिरावट, ग्राहकों को मिलेगी बड़ी राहत शिकायत में बताया गया कि…
सरकार के जीएसटी सुधारों के ऐलान के बाद बड़ा असर देखने को मिला है. मदर डेयरी ने ग्राहकों को राहत देते हुए दूध के दाम में कटौती कर दी है. 22 सितंबर से नए जीएसटी रेट्स लागू होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने अपने पैकेज्ड दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती कर दी है. मदर डेयरी ने अपने 1 लीटर टोंड टेट्रा पैक दूध के दाम को 77 रुपये से घटाकर 75 रुपये कर दिया है. इसके अलावा घी-पनीर समेत अन्य सामानों के भी दाम घटाए हैं. सरकार ने बीते 3 सितंबर को…
