Author: Rashtra Darshan
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बिरनपुर कांड: सीबीआई ने पेश की पूरी चार्जशीट, अब गवाहों की गवाही तय करेगी दिशा मंत्रिपरिषद की बैठक में शासकीय सेवकों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से वेतन के विरूद्ध अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने के संबंध में बैंकों/वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस संबंध में आगे की कार्यवाही के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है। वित्त विभाग द्वारा प्रक्रिया में पात्र पाए जाने…
रायपुर: चर्चित बिरनपुर कांड में सीबीआई की जांच पूरी हो चुकी है। कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दिया गया है। अब इस मामले में गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज होंगे। गवाहों की गवाही के बाद इस मामले में कोर्ट फैसला सुनाएगा। लेकिन ये बाद की खबर होगी, आज की जो ख़बर वो है सीबीआई की चार्जशीट, जिसमें विस्तार से सीबीआई ने घटना विवरण प्रस्तुत करते हुए अपनी जांच की बिंदुओं को विस्तार से उल्लेखित किया। CG News: गांव में युवक की संदिग्ध मौत, कुएं से बरामद हुआ शव; पुलिस जांच जारी बता दें कि सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में खुलासा…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के निमधा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना मरवाही पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची मरवाही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।। दरअसल, पूरा मामला जिले के मरवाही थाना क्षेत्र का है, जहां निमधा गांव के खेरवाटोला में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुए में मिलने से हड़कंप मच गया। जहां मृतक युवक की पहचान असवन सिंह गोंड पिता छोटेलाल सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी महुवार टोला,…
Raipur Crime News: छत्तीसढ़ के बिलासपुर से रायपुर आई एक नाबालिग प्रेमिका ने लॉज के कमरे में सोते हुए प्रेमी का गला काट दिया. प्रेमी उस पर गर्भपात का दबाव बना था. इसी बात से नाराज होकर प्रेमिका ने उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद वह कमरे को बाहर से बंद कर वापस चली और प्रेमी का फोन भी अपने साथ ले गई. बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूल में टीका और कलावा विवाद पर लिया संज्ञान, प्रबंधन से लिखित रिपोर्ट मांगी पुलिस के अनसार, बिलासपुर में रहने वाली 16 साल की नाबालिग प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए…
रायपुर: मोवा स्थित आदर्श विद्यालय प्रबंधन में छात्रों की कलाइयों में बंधे कलावा (मौली) और माथे पर टीका लगाए जाने पर आपत्ति जताई थी. उन्हें टीका लगाने से रोकने का मामला सामने आया है. वित्त मंत्री चौधरी ने दी जानकारी, CG में रजिस्ट्री के आधुनिकीकरण के लिए नई योजना तैयार बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा यह कृत्य बच्चों की धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन प्रतीत होता है, जो कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के अंतर्गत आता है. बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लिया है. बालक अधिकार संरक्षण आयोग…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में जमीन की रजिस्ट्री के 10 नए कार्यालय शुरू हो रहे हैं. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रजिस्ट्री में नई क्रांति के रूप में सामने आ रही है. इसमें अच्छी सुविधा, फ्री वाई-फाई, बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी. इसका पहला सेंटर नया रायपुर में खुलने जा रहा है, आने वाले समय में इसकी संख्या और भी बढ़ाई जाएगी. CG NEWS: शातिर ठग ने व्यापारी को बनाया शिकार, 73 लाख का झांसा देकर की ठगी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि भारत सरकार के मॉडल के अनुरूप पंजीयन कार्यालय बनेंगे. नवा रायपुर में स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का…
बिलासपुर: मेडिकल व्यवसायी से लोन दिलाने का झांसा देकर 73 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। Chhattisgarh Crime: आधी रात युवकों ने युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार सकरी थाना क्षेत्र के नेचर सिटी सकरी निवासी मेडिकल व्यवसायी राजेश पांडेय को 12 फरवरी की दोपहर एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक निजी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी जिग्नेश त्रिवेदी बताया। उसने…
बलरामपुर: चलगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलका में एक युवक को प्रेम प्रसंग के चलते हाथ रस्सी से बांधकर डंडे से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया था. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शिकायत के बाद थाना चलगली पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. CG Breaking: अंबिकापुर कुटुंब न्यायालय में हादसा, छज्जा और रेलिंग ढही, अधिवक्ता व पक्षकार घायल जानकारी के अनुसार, ग्राम मुरका निवासी सुभय आयम (22 वर्ष) ने थाना चलगली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसने पुलिस को बताया कि 24-25 सितंबर की दरम्यानी…
अंबिकापुर: राजधानी रायपुर कलेक्ट्रेट में छत ढहने की घटना के बाद अब सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में भी सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ा हादसा हो गया। कुटुंब न्यायालय भवन की ऊपरी मंजिल से रेलिंग और छज्जे का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मलबे की चपेट में आने से अधिवक्ता और पक्षकार घायल हो गए, जबकि परिवार न्यायाधीश का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। RPF और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार 4.10 लाख रुपये का गांजा बरामद पक्षकार का हाथ टूटा, वकील भी घायल घटना दोपहर…
रायपुर: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रायपुर और आबकारी विभाग रायपुर ने संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर के पास से 16 किलो 400 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 10 हजार रुपये है, बरामद किया गया. यह कार्रवाई 29 सितंबर को रायपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सैलून साइडिंग के पास रात 10:15 बजे की गई. भयानक हादसा: ट्रेलर से टकराकर आग का गोला बना बिस्किट ट्रक, चालक की कैबिन में जलकर मौत वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रमन कुमार के मार्गदर्शन में RPF पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, उप…
