Author: Rashtra Darshan
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
रायपुर : केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण की राशि जारी की है। इसमें छत्तीसगढ़ को 3,462 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। सबसे ज्यादा 10,219 करोड़ रुपये बिहार को दिए गए, जबकि सबसे कम राशि 392 करोड़ रुपये गोवा को मिली है। मध्य प्रदेश को 7,976 करोड़ रुपये का हस्तांतरण किया गया है। इसपर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। Chhattisgarh : 1 दिसंबर से मंत्रालय में बायोमैट्रिक अटेंडेंस, CM साय ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों की मैराथन बैठक ली. उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में आगे बढ़ने के लिए अधिकारियों को विभागीय समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली से शासन के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ी है और इससे सुशासन का संकल्प साकार हो रहा है. उन्होंने प्रसन्नता जताई कि लगभग सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू हो चुकी है. शेष विभाग दिसंबर 2025 तक इसे अनिवार्य रूप से लागू करें. मुख्यमंत्री ने सुगम आवागमन के लिए…
अंबिकापुर : अमूमन शांत समझे जाने वाले अंबिकापुर शहर में इन दिनों कानून-व्यवस्था का हाल बेहाल है। शहर में चोरी, मारपीट जैसे घटनाओं में इजाफा हुआ है। हालांकि स्थानीय पुलिस लगातर असामाजिक तत्वों और अशांति फ़ैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है लेकिन अंबिकापुर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में भय और डर व्याप्त है। विजयादशमी पर CM विष्णुदेव साय ने की शस्त्र पूजा, मां भगवती से प्रदेश की खुशहाली की कामना ताजा मामला चाकूबाजी का है। जानकारी के मुताबिक़ पेट्रोल पम्प पर काम करने वाली एक युवती पर एक शख्स ने जानलेवा हमला किया है।…
रायपुर : CM विष्णुदेव साय ने विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा की। उन्होंने X पोस्ट कर लिखा, विजयादशमी के पावन अवसर पर, भारतीय परंपरा के अनुरूप आज निवास कार्यालय में शस्त्रों की विधिवत पूजा के साथ माँ भगवती की आराधना की। CG हादसा: बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर, गरबा देखकर लौट रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का अमर संदेश देता है। आइए, माँ दुर्गा के आशीर्वाद से सत्य, शौर्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहें। आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। देर रात नक्सली…
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार देर रात बोलेरो और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गम्हरिया के पास हुआ. देर रात नक्सली हमला: ग्रामीण की निर्मम हत्या, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप मृतकों की पहचान कमलेश्वर राम (40) पिता बूटीया राम और बूधनाथ साय (40) पिता स्व. आनंद साय के रूप में हुई है. दोनों युवक ग्राम सेंदवार टोली, थाना दुलदुला के रहने…
सुकमा: देर रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना कोंटा ब्लॉक के सलातोंग गांव की है. मृतक की पहचान सलातोंग निवासी 50 वर्षीय रव्वा सोना के रूप में हुई है। नक्सलियों ने मौके पर पर्चा फेंककर मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। CG News: महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर CM साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि जानकारी के मुताबिक, घर में खाना खा रहे रव्वा सोना को नक्सली बुलाकर ले गए और कुछ दूर ले जाकर बेरहमी से पिटाई करते हुए उसकी हत्या कर दी। मृतक का बेटा हुंगा भी…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से देश की आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी. CG Road Accident: तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, युवक की मौके पर मौत मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि दृढ़ निष्ठा और सत्याग्रह के मार्ग से कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता…
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. सवार गुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बाईक तेज रफ्तार से सड़क क्रॉस करते हुए चलती ट्रक से जा टकराया. इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है. शराब के नशे में ड्यूटी पर बैठा पुलिसकर्मी, दुर्गा उत्सव में सुरक्षा पर उठे सवाल जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बोरतरा निवासी परदेशी राम सिन्हा (40 वर्ष) के रूप में हुई है. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही गुरूर थाना पुलिस मौके…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दुर्गा उत्सव के दौरान पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाली घटना सामने आई है। यदुनंदन नगर के तिफरा इलाके में स्थित दुर्गा पंडाल में तैनात आरक्षक प्रशांत रावत को ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाया गया। Gandhi Jayanti 2025: ‘भारत के बंटवारे के बाद पाकिस्तान में रहना चाहते थे महात्मा गांधी’, चौंका देगी यह वजह प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब के नशे में होने की वजह से वह जमीन पर जूते उतारकर बैठ गया था और सिर नीचे कर झूम रहा था। वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो…
Gandhi Jayanti 2025: आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 156वीं जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 15 अगस्त, 1947 की रात को हमारा देश आजाद हुआ था लेकिन इसी दौरान हमारे देश का बंटवारा भी हो गया और दुनिया में पाकिस्तान नाम के एक नए मुल्क का जन्म हुआ। ये देश इस्लाम के नाम पर बना था। बहुत से लोगों का ये भी मानना रहा है कि महात्मा गांधी देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार थे। कट्टरपंथी दक्षिणपंथियों का ऐसा मानना है कि महात्मा गांधी ने मुसलमानों को खुश करने…
