Chillgum Honey Singh Song: मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह अपने कमबैक के बाद एक के बाद एक धांसू गानों से धूम मचा रहे हैं। सिंगर का ‘चिलगन’ नाम से एक नया गाना आया है, जिसमें भोजपुरी का तड़का देखने मिल रहा है। हनी सिंह का यह गाना आते ही गर्दा उड़ाने लगा है। हालांकि इस बीच ये विवादों में भी आ गया है। इसमें 52 साल की मलाइका अरोड़ा के कुछ डांस स्टेप्स लोगों को जरा भी रास नहीं आ रहे और वो इसे अश्लील बताते नजर आ रहे हैं। ‘चिलगम’ गाने में वल्गर डांस स्टेप्स के चलते एक्ट्रेस ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
हनी सिंह के 51 ग्लोरियस डेज के नए गाने ‘चिलगम’ को लेकर उनके चाहने वालों में काफी हाइप बना हुआ था। बीते दिनों टी-सीरीज ने इसका एक टीजर भी जारी किया था। वहीं, आज (8 नवंबर) को पूरा सॉन्ग आउट हो गया है।
छत्तीसगढ़ में संपत्ति गाइडलाइन बदली: 25 साल पुराना नियम खत्म, रजिस्ट्री अब होगी आसान
आते ही छाया हनी सिंह का गाना
हनी सिंह का चिलगम गाना आते ही छा गया है। यह गाना हिंदी, पंजाबी और भोजपुरी को मिक्स करके बनाया गया है। इसमें हनी सिंह की एक बार फिर शानदार रैप देखने मिल रही है। वैसे तो ‘चिलगम’ गाना आते ही चारों ओर छा गया है। हनी सिंह के सॉन्ग में भोजपुरी के तड़के को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। गाने सुबह 11 बजे ही आउट हुआ है और खबर लिखे जाने तक यूट्यूब पर इसके व्यूज 5 लाख पार हो गए हैं।
डांस मूव्स के लिए बुरी तरह ट्रोल हो रही मलाइका
दूसरी ओर गाने में मलाइका अरोड़ा चिंगम खाते हुए शिमरी ड्रेस में शिमरी ड्रेस में ऐसे-ऐसे डांस मूव्स कर रही हैं, जिसे देख लोगों के होश उड़ गए। कई लोग इसे व्लगर बताते हुए भड़कते नजर आ रहे हैं। गाने में मलाइका के जिस स्टेप पर सबसे ज्यादा बवाल कटा है वो हिप डांस है, जिसमें लैदर पैंट पहने एक्ट्रेस अपने हिप्स को मूव करते हुए जीभ बाहर निकाल रखी है। लोग इसे अश्लील बता रहे हैं।
‘हम आग और आग हैं’ अभिषेक का बड़ा बयान, गिल की तूफानी बल्लेबाजी पर कह दी बड़ी बात
लोगों ने बताया- वल्गर और चीप
रेडिट और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ लोग गाने की आलोचना करते नजर आए। एक यूजर ने रेडिट पर कहा, “मैं हनी पाजी का फैन हूं लेकिन यह सच में एक अजीब म्यूजिक वीडियो है।” दूसरे ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, लेकिन मलाइका को इन अजीब डांस नंबरों को करना बंद कर देना चाहिए जहां वह जगह से बाहर दिखती हैं।”
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

