दंतेवाड़ा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। इसके बाद वे सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार की रस्म में शामिल होंगे। फिर लाल बाग मैदान में स्वदेशी मेला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां आम जनता को संबोधित करेंगे।
केंद्र सरकार की चेतावनी: 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न दें… जानिए और क्या कहा?
बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव के मुताबिक, अमित शाह देश के पहले ऐसे गृहमंत्री हैं, जो बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शिरकत करने यहां आ रहे हैं। हालांकि, इससे पहले तक राज्य के मुख्यमंत्री पहुंचते थे। इस रस्म में अमित शाह मांझी, चालकी, मेंबर, मेंबरीन समेत अन्य समुदाय से सीधे संवाद करेंगे। उनकी समस्या को सुनेंगे।
Chhattisgarh: कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग तेज, ननकीराम कंवर पहुंचे रायपुर धरने की तैयारी में
बस्तर में जब राजशाही का दौर था, उस समय बस्तर दशहरा के बाद राजा लोगों की समस्या सुनने दरबार लगाते थे, इसे ही मुरिया दरबार कहा जाता है। कमलचंद भंजदेव का कहना है कि, इस मुरिया दरबार में जनता की समस्या सुनी जाती है। समस्याओं का तुरंत निराकरण भी होता है। दरअसल, पहले राजा समस्या सुनकर निराकरण करते थे। लेकिन, अब लोकतांत्रिक व्यवस्था में CM या फिर उनसे बड़े और कोई भी मंत्री, नेता सुन सकते हैं। उनकी समस्या का निवारण कर सकते हैं।
मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से पल्लवित, बस्तर की पुण्यभूमि में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।@AmitShah pic.twitter.com/TF30qRIErP
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 4, 2025
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

