Aaj Ka Rashifal 4th October 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 5 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज शनि प्रदोष व्रत है। साथ ही आज से पंचक प्रारम्भ हैं। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल।
दशहरे पर इस शहर में फूंका गया Sonam, मुस्कान वाला रावण, ‘Raja Raghuvanshi’ ने लगाई आग
Rashifal (राशिफल)-
मेष राशि- अवसाद की स्थिति रहेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी उथल-पुथल वाली रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- भाग्य में भरोसा करके कोई काम मत करिएगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। मध्यम समय। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान करें।
CG CRIME: CRPF कैंप के पास नग्न अवस्था में मिली महिला की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
सिंह राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद बना रहेगा लेकिन डिस्टर्बिंग रहेगा स्वास्थ्य और हर तरीके से। व्यापार सही। नीली वस्तु पास रखें।
तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेमी-प्रेमिका तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- नाक, कान, गला की परेशानी संभव है। व्यापारिक स्थिति थोड़ी उथल-पुथल रहेगी। अपनों के स्वास्थ्य पर और स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करें।
मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय। एक नेगेटिविटी बनी रहेगी। प्रेम, संतान बहुत बढ़िया। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
Zubeen Garg Death: SIT की बड़ी कार्रवाई, शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महंत गिरफ्तार
मीन राशि- बच्चों से दूरी। प्रेम में एक नकारात्मक स्थिति। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय। पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम। थोड़ा सा समय खराब दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब पर ध्यान दीजिए। काली वस्तु का दान करें। शुभ होगा।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Rashtra Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

